FOB से जुड़ेगा स्टेशन, सीधे डीबी मॉल जा सकेंगे, ऊपर-नीचे से गुजरेंगी गाड़ियां

भोपाल

भोपाल में डीबी मॉल और मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए एक फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाया जा रहा है, जो मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट पॉइंट से सीधे मॉल तक पहुंचेगा। इस पहल से यात्रियों को सड़क पार करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे न केवल सुरक्षा में सुधार होगा बल्कि समय की भी बचत होगी। पैदल यात्रियों के लिए यह सुविधा मेट्रो और मॉल के बीच की आवाजाही को अधिक सुगम बनाएगी। प्रोजेक्ट का काम तेज गति से चल रहा है और जल्द ही यह ब्रिज जनता के लिए तैयार होगा, जिससे शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक स्वरूप मिलेगा।

भोपाल के एमपी नगर में डीबी सिटी मेट्रो स्टेशन से फुट ओवरब्रिज (एफओबी) जुड़ेगा। इसके बाद यात्री स्टेशन से उतरकर सीधे डीबी मॉल आ-जा सकेंगे। इस ब्रिज के स्ट्रक्चर को पिलर पर रख दिया गया है। सोमवार को दूसरे स्ट्रक्चर का काम भी शुरू हो गया।

फुटओवर ब्रिज से लोग मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे और सीधे डीबी मॉल में जा सकेंगे। इस स्ट्रक्चर के नीचे सड़क है। वहीं, ऊपर डॉ. भीमराव अंबेडकर ब्रिज (जीजी फ्लाईओवर) है। ऐसे में एफओबी के ऊपर और नीचे से गाड़ियां गुजर सकेंगी।

ऐसा बनाया गया है फुटओवर ब्रिज जानकारी के अनुसार, डीबी सिटी स्टेशन का यह दूसरा एंट्री-एग्जिट पॉइंट होगा। जिसे स्टेशन की विपरीत दिशा में सड़क के दूसरी ओर (डीबी सिटी मॉल तरफ) बनाया जा रहा है। स्टेशन और एंट्री-एग्जिट बिल्डिंग को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। मेट्रो स्टेशन जाने या इससे बाहर निकलने के लिए यात्रियों को इसी एफओबी से होकर गुजरना पड़ेगा।

20 मीटर लंबा एफओबी एफओबी करीब 20 मीटर लंबा है, जो जीजी फ्लाईओवर से डेढ़ मीटर नीचे और सड़क से करीब 7 मीटर ऊपर बनाया गया है। बता दें कि मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बनाने के लिए सुभाष नगर और रानी कमलापति स्टेशन पर भी इस तरह के एफओबी बनाए जा रहे हैं, लेकिन डीबी सिटी मॉल स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी परेशानी जीजी फ्लाईओवर भी थी।

मौके पर ही असेंबल हुआ ब्रिज यह एफओबी मौके पर ही असेंबल किया गया। इसके बाद बड़ी क्रेन की मदद से इसे सीमेंट के स्ट्रक्चर पर रखा गया है।

जल्द आएगी आरडीएसओ की टीम रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) रेलवे की एक संस्था है। इसका मुख्यालय लखनऊ (उप्र) में है। किसी भी शहर में मेट्रो चलाने से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी टीम निरीक्षण करती है। यह आरडीएसओ की रिपोर्ट देखती है। आरडीएसओ टीम जल्द ही भोपाल आ सकती है।

20 मीटर लंबा एफओबी यह एफओबी करीब 20 मीटर लंबा है, जो एफओबी जीजी फ्लाईओवर से डेढ़ मीटर नीचे और सड़क से करीब 7 मीटर ऊपर बनाया जा रहा है। यानी, एफओबी के ऊपर-नीचे से गाड़ियां गुजरेंगी। मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बनाने के लिए सुभाष नगर और रानी कमलापति स्टेशन पर भी इस तरह के एफओबी बनाए जा रहे हैं, लेकिन डीबी सिटी मॉल स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी परेशानी जीजी फ्लाईओवर भी थी।

मौके पर ही असेंबल हो रहा ब्रिज यह एफओबी मौके पर ही असेंबल किया जा रहा है। ताकि, बड़ी क्रेन की मदद से इसे सीमेंट के स्ट्रक्चर पर रखा जा सके। इससे ब्रिज को यहां लाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

जल्द आएगी आरडीएसओ की टीम रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) रेलवे की एक संस्था है। इसका मुख्यालय लखनऊ (उप्र) में है। किसी भी शहर में मेट्रो चलाने से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी टीम निरीक्षण करती है। यह आरडीएसओ की रिपोर्ट देखती है। आरडीएसओ टीम जल्द ही भोपाल आ सकती है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति