रायपुर-दुर्ग में ACB और EOW का एक्शन, शांतिलाल चोपड़ा के घर और ऑफिस में छापा

दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में ACB और EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार सुबह तीन गाड़ियों में एसीबी के 10 से अधिक अधिकारी दुर्ग के शांतिलाल चोपड़ा के घर और ऑफिस मोक्षित कॉरपोरेशन में छापेमारी करने पहुंचे हैं. राजधानी रायपुर के ठिकानों और दुर्ग में एसीबी ने एक साथ छापेमारी की है.

मोक्षित कार्पोरेशन में छापे मारी : जानकारी के मुताबिक, एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम सुबह सुबह गंजपारा स्थित मोक्षित कार्पोरेशन और शांतिलाल व शशांक चोपड़ा के घर एक साथ पहुंची. तीन गाड़ियों में एक दर्जन से अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं और पूरे घर व ऑफिस में दस्तावेज खंगाल रहे हैं. इस दौरान किसी को भी घर से अंदर बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है. वहीं, घर और ऑफिस के बाहर पुलिस बल भी मौजूद है.

करोड़ों के भ्रष्टाचार करने के आरोप : दुर्ग में गंजपारा निवासी शांतिलाल चोपड़ा और उनके बेटे शशांक चोपड़ा मोक्षित कार्पोरेशन नाम से दवा और मेडिकल इक्विपमेंट की एजेंसी चलाते हैं. इस एजेंसी का कार्य सरकारी मेडिकल एजेंसी में दवा की सप्लाई करना है. आरोप है कि इस एजेंसी के जरिए इन लोगों ने कई करोड़ के भ्रष्टाचार किए हैं. उसी की जांच के लिए ईओजब्ल्यू और एसीबी की टीम यहां पहुंची है. खबर लिखे जाने तक अधिकारियों की जांच चल रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति