राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में दशहरे पर बारिश न होने पर सांवलिया सेठ को 141 ग्राम चांदी का रावण भेंट

चित्तौड़गढ़।

राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की अटूट आस्था और चमत्कारों की कहानियां अक्सर सुनने को मिलती हैं। इसी कड़ी में जिले के बड़ी सादड़ी निवासी छोटूलाल वाल्मीकि ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का रावण भेंट किया। यह रावण 141 ग्राम चांदी से निर्मित है और इसे छोटूलाल ने दशहरे पर अपनी प्रार्थना के सफल होने की खुशी में चढ़ाया।

दरअसल दशहरे के मौके पर छोटूलाल वाल्मीकि ने निंबाहेड़ा में प्रदेश के सबसे बड़े 76 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया था। इसके अलावा नाथद्वारा और कोटा में भी पुतलों के निर्माण के ठेके लिए थे लेकिन दशहरे से कुछ दिन पहले 9 अक्टूबर को बारिश शुरू हो गई, जो लगातार 11 अक्टूबर तक जारी रही। मौसम विभाग ने भी दशहरे के दिन बारिश की संभावना जताई थी, जिससे छोटूलाल निराश हो गए। ऐसे में छोटूलाल ने भगवान सांवलिया सेठ से मनोकामना की कि यदि रावण दहन बिना किसी बाधा के हो गया, तो वे मंदिर में चांदी का रावण भेंट करेंगे। 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन, मौसम विभाग की चेतावनियों के बावजूद बारिश थम गई। छोटूलाल ने तुरंत कार्य शुरू कर रावण, कुंभकर्ण, और मेघनाद के पुतलों का निर्माण पूरा किया। हालांकि शाम होते-होते बादल फिर से घिर आए लेकिन रावण दहन से पहले मौसम साफ हो गया। इसके बाद सभी पुतलों का दहन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छोटूलाल ने इसे भगवान सांवलिया सेठ का चमत्कार मानते हुए मनोकामना पूरी होने पर चांदी से बना रावण भेंट करने का संकल्प पूरा किया। छोटूलाल ने बताया कि दशहरे के समय बारिश ने उन्हें निराश कर दिया था, और वे काम छोड़ने का मन बना चुके थे लेकिन भगवान सांवलिया सेठ की कृपा से न केवल रावण दहन हुआ, बल्कि तीनों स्थानों पर उनका काम भी सफल रहा। उन्होंने बताया कि निंबाहेड़ा का 76 फीट ऊंचा रावण इस बार प्रदेश में सबसे बड़ा था और इसे जलाने का सौभाग्य उन्हें मिला। सांवलिया सेठ मंदिर के सदस्य संजय मंडोवरा ने बताया कि छोटूलाल ने रविवार शाम चांदी का रावण भेंट किया। मंदिर में श्रद्धालु अक्सर अपनी मनोकामना पूरी होने पर सोने-चांदी के चढ़ावे चढ़ाते हैं। सांवलिया सेठ को कई व्यापारी अपने व्यवसाय का भागीदार भी मानते हैं और उनकी आय का एक हिस्सा मंदिर को अर्पित करते हैं। छोटूलाल ने बताया कि इस बार प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण रावण के पुतले भीग गए थे। लेकिन उनके निर्माण स्थलों- निंबाहेड़ा, नाथद्वारा और कोटा में बारिश रुकने से दहन कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। यह भगवान सांवलिया सेठ की कृपा का ही परिणाम है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति