मुस्लिम देश गाजा पर डोनाल्ड ट्रंप के प्लान से क्यों डरे, लाखों लोगों को कहां बसाने की इच्छा

वॉशिंगटन
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर लागू है और दोनों तरफ से लोगों को छोड़ा जा रहा है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने शनिवार को एक सुझाव दिया था, जिस पर मिडल ईस्ट के देशों समेत इस्लामिक वर्ल्ड में चर्चा तेज हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी के साथ सीमा साझा करने वाले जॉर्डन और मिस्र से अपील की थी कि वे गाजा की आबादी को अपने यहां बसा लें। उन्होंने जॉर्डन से कहा कि वह करीब डेढ़ मिलियन गाजा के लोगों को अपने यहां बसने दे। इसी तरह मिस्र भी उन्हें रहने दे। इनके लिए हाउसिंग कॉलोनियां बनाई जा सकती हैं। उनके इस सुझाव को जॉर्डन ने सिरे से खारिज कर दिया तो वहीं मिस्र ने भी आपत्ति जताई है। ट्रंप ने कहा कि मैं जॉर्डन किंग अब्दुल्ला से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा गाजा के लोगों को अपने यहां बसा लें।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैंने जॉर्डन के किंग से कहा कि मुझे अच्छा लगेगा, यदि आप गाजा के और लोगों को अपने यहां बसने दें। गाजा के हालात खराब हैं और वहां पूरी तरह से तबाही हो गई है। वहां कुछ भी नहीं बचा है।' जॉर्डन की सरकारी एजेंसी Petra ने भी ट्रंप से बातचीत की बात कही है। डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन किंग के बाद मिस्र के राष्ट्रपति फतेह अल-सीसी से भी बात की है। ट्रंप ने कहा कि आप डेढ़ मिलियन लोगों को ले लें तो हम गाजा में सब कुछ साफ कर देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं नहीं जानता, लेकिन कुछ होना चाहिए। गाजा पूरी तरह से तबाह हो गया है। हर चीज वहां खत्म हो गई है और लोग मर रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि कुछ अरब देश इसमें साथ दें। वे गाजा के लोगों के लिए हाउसिंग तैयार करें और उन्हें बदलाव के साथ शांति से रहने का मौका दिया जाए।'

पूर्व में प्रॉपर्टी डिवेलपर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह हाउसिंग अस्थायी और स्थायी दोनों हो सकती है। वहीं इस प्रस्ताव को लेकर लोगों को डर है कि ट्रंप का ऐसा प्रस्ताव इजरायल को बढ़ावा देने वाला हो सकता है। ऐसा हुआ तो इजरायल अपना विस्तार कर लेगा और गाजा पर नियंत्रण का प्रयास करेगा। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि हम गाजा के लोगों को जबरन वहां से बाहर भेजने के प्लान का विरोध करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि फिलिस्तीनियों को उनकी जमीन से जबरन नहीं हटाया जा सकता। मिस्र ने कहा कि ऐसे कदम तो स्थिरता के लिए खतरा हैं और इससे क्षेत्र में फिर से संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति शांति, सह-अस्तित्व और अवसरों के लिए खतरा है।

वहीं जॉर्डन ने कहा कि हमारी पूरी प्रतिबद्धता यही है कि फिलिस्तीन के लोग अपनी जमीन पर रहें। जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा कि हम गाजा के लोगों को नहीं लेंगे। यह हमारा क्लियर स्टैंड है। उन्होंने कहा कि जॉर्डन वालों के लिए जॉर्डन है। फिलिस्तीनियों के लिए फिलिस्तीन है। उन्होंने कहा कि हम एक बार अमेरिका से बात करेंगे कि आखिर उनके कहने का मकसद क्या था। बता दें कि इजरायली हमलों के चलते गाजा में 60 फीसदी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। इसके अलावा 92 फीसदी घर अब तबाह हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने यह जानकारी दी है। गाजा में तो स्कूल और अस्पताल तक तबाह हो गए हैं और मलबे में तब्दील हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति