भगवान राम के दर्शन के लिए रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ा, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

अयोध्या
भगवान राम के दर्शन के लिए रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान राम के दर्शन के लिए रामपथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इस दौरान रूट को भी डायवर्ट किया गया। हाल ही में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था, जिसके बाद से ही अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी राम मंदिर जाने वाले रास्ते पर दूर-दूर तक श्रद्धालु दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस की तरफ से राम मंदिर को जाने वाले रास्ते रामपथ पर श्रद्धालुओं के लिए दो लाइन बनाई गई, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर आने वाले भक्तों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बहुत सारे श्रद्धालु कुंभ के बाद अयोध्या में भी भगवान राम के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ के कारण अयोध्या में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक भक्तों की संख्या बढ़ी है। इससे भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ स्थानों पर निर्माण रोक दिया गया है। निर्माण फरवरी तक रुका रह सकता है।

22 जनवरी (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में श्रद्धालु जुटे थे। उस दौरान भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए थे। एक अनुमान के मुताबिक, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ा है। हर दिन नए रिकॉर्ड बने हैं। मौजूदा समय में हर रोज आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से देश के प्रमुख धर्म स्थलों में नंबर एक पर है। अयोध्या में साल 2016 से पहले हर साल औसतन 2.83 लाख पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन होता था। हालांकि, अब रोजाना लगभग एक से डेढ़ लाख लोग दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। सितंबर 2024 तक अयोध्या में करीब 13.50 करोड़ पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंचे थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति