देवेंद्र फडणवीस ने कहा- सैफ अली खान केस में कंफ्यूजन पैदा न करे मीडिया, मुंबई पुलिस जल्द देगी पूरी जानकारी

मुंबई
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे को लेकर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात करूंगा और जल्द ही सारी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, "मैं मीडिया से सैफ मामले पर इतना ही कहूंगा, जिन बातों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, उसे बार-बार दिखाकर कंफ्यूजन पैदा न करें। इस मामले में पुलिस की तरफ से अच्छे से जांच की गई है और जल्द ही इसे अंतिम छोर तक ले जाया जाएगा। मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहता हूं कि वह एक-दो दिन के अंदर मीडिया को पूरे मामले की अपडेट दें।"

बता दें कि अभिनेता सैफ अली पर हमले को लेकर नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले 19 फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट निगेटिव आई है, आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के नमूने उस रिपोर्ट से मेल नहीं खाते हैं। सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के सैंपल और मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है, यानी कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए नमूनों में से 19 नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। आरोपी शरीफुल की सभी दस उंगलियों के निशान राज्य की सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। सीआईडी ने सिस्टम-जनरेटेड रिपोर्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की और बताया कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए 19 फिंगरप्रिंट जो उन्हें भेजे गए थे, वे आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते। अब इस रिपोर्ट को पुणे सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजा गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति