मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा- बाबा साहब आंबेडकर को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया

इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में जन-कल्याण अभियान कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस दौरान उन्हें कांग्रेस के महू में हो रहे सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया। उन्हें बाबा साहब की तिथियों पर उनकी याद नहीं आती। सीएम ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान कांग्रेस को याद नहीं है। संविधान दिवस पर वे बाबा साहब की जन्म स्थली पर नहीं आए। कार्यक्रम का आयोजन शहर में सुपर कॉरिडोर पर हो रहा है। इस कार्यक्रम में इंदौर व उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल हो रहे हैं।
 
इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के हितग्राही
महू में आज होने वाजी कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा मैदान में उतर आई है। इसके तोड़ पर आज इंदौर में हितग्राहियों का बड़ा सम्मेलन किया गया है। इस कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से एक-एक लाख हितग्राहियों को इंदौर लाने का लक्ष्य रखा गया था।

महू में कांग्रेस की रैली का प्रभाव कम करने की कोशिश
जनकल्याण योजना के तहत हो रहे इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाभ पत्र का वितरण किया जा रहा है। कांग्रेस की महू में होने वाली रैली के प्रभाव को कम करने के लिए इंदौर में यह बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से हितग्राहियों को लाने के लिए 2500 बसें लगाई गई। सीएम डॉ. मोहन यादव के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्लाक के साथ गांव के स्तर पर किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया गया था। अभियान के समापन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति