सातवीं बार बने बेलारूस के राष्ट्रपति पुतिन के करीबी अलेक्जेंडर लुकाशेंको, उठे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

मिंस्क
रूस के सहयोगी अलेक्जेंडर लुकाशेंको सोमवार को फिर से बेलारूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह वर्ष 1994 से इस पद पर बने हुए हैं। पश्चिमी देशों ने इस चुनाव को दिखावा करार दिया है। देश के केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख इगोर कारपेंको ने सोमवार तड़के कहा कि हमने राष्ट्रपति चुन लिया है। आयोग के आधिकारिक अकाउंट पर जारी प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, लुकाशेंको ने 86.8 प्रतिशत वोट प्राप्त किए।

विपक्ष में थे 4 उम्मीदवार
उनके खिलाफ चार अन्य उम्मीदवार मौजूद थे। इनमें सर्गेई सिरानकोव, ओलेग गाइदुकेविच, अन्ना कानोपत्सकाया और अलेक्जेंडर खिज्न्याक शामिल थे जिन्हें क्रमश: 3.21 प्रतिशत, 2.02 प्रतिशत, 1.86 प्रतिशत और 1.74 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
यहां हर पांच साल में चुनाव होते हैं। राष्ट्रपति प्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से चुना जाता है और 50 प्रतिशत से अधिक वोट जीतने वाला उम्मीदवार विजेता घोषित होता है।
यूरोपीय देशों ने परिणाम सामने आने के बाद कहा कि मतदान न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष, क्योंकि पूर्व सोवियत गणराज्य में स्वतंत्र मीडिया पर प्रतिबंध है और सभी प्रमुख विपक्षी हस्तियों को या तो जेल में डाल दिया गया है या विदेश भागने के लिए मजबूर कर दिया गया है।

अमेरिकी महिला रिहा
बेलारूस में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ही अमेरिकी महिला अनास्तासिया नुफर को रिहा कर दिया गया। महिला की गिरफ्तारी 2020 में चुनाव के बाद हुई प्रदर्शनों से जुड़ी है। उसे बाइडन प्रशासन के वक्त ही हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि महिला को रिहा करने की पेशकश खुद राष्ट्रपति लुकाशेंको ने की थी। बता दें कि 2020 में जब बेलारूस में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, तब मतदान में धांधली के आरोप लगाते हुए लोगों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान हजारों लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें से कई लोग अभी भी हिरासत में हैं।

5 साल का होता है कार्यकाल
बेलारूस में राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है। 2022 में संविधान में संशोधन कर दो कार्यकाल की सीमा लागू कर दी गई है। यह इस चुनाव के बाद से प्रभावी हो जाएगी। बेलारूस में पिछला चुनाव 9 अगस्त 2020 को हुआ था, जिसमें अलेक्जेंडर लुकाशेंको को 80.1 फीसदी वोट मिले थे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति