सुप्रीम कोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ ‘सनातन धर्म’ पर दिए गए बयान को लेकर बड़ी राहत, ऐक्शन की मांग खारिज

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ 'सनातन धर्म' पर दिए गए बयान को लेकर आपराधिक कार्रवाई की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। मामला जूनियर स्टालिन द्वारा सितंबर 2023 में सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान से जुड़ा हुआ है। स्टालिन ने कथित तौर पर कहा था कि सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू की तरह खत्म कर दिया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत ये रिट याचिकाएं कैसे मान्य हो सकती हैं। पीठ ने याचिकाओं को यह कहते हुए वापस कर दिया कि याचिकाकर्ता कानून के तहत वैकल्पिक उपायों की मांग कर सकते हैं।

इस मामले में डीएमके नेता की कानूनी टीम ने कहा कि तमिलनाडु और दक्षिणी राज्यों में 'सनातन धर्म' को हमेशा छुआछूत और जाति-आधारित भेदभाव के नजरिए से देखा गया है और उनके बयान को उसी संदर्भ में समझा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस बयान का किसी हिंदू भावना को आहत करने का इरादा नहीं था।
मामला क्या है

सितंबर 2023 में चेन्नई में एक सम्मेलन के दौरान, जूनियर स्टालिन ने कहा था कि 'सनातन धर्म' सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है और इसे मलेरिया और डेंगू की तरह 'समाप्त' कर दिया जाना चाहिए। उदयनिधि ने बयान दिया था, इस सम्मेलन का शीर्षक बहुत अच्छा है। आपने 'सनातन विरोधी सम्मेलन' के बजाय 'सनातन उन्मूलन सम्मेलन' का आयोजन किया है। इसके लिए मेरी बधाई। हमें कुछ चीज़ों को ख़त्म करना होगा। हम उसका विरोध नहीं कर सकते। हमें मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना वायरस इत्यादि का विरोध नहीं करना चाहिए।"

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति