आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में चीन का जवाब, ChatGPT से टक्कर में उतारा DeepSeek R1

नईदिल्ली
लगभग दो साल पहले OpenAI ने ChatGPT को लॉन्च किया था. OpenAI ने जब इस चैटबॉट को लॉन्च किया, तो दुनिया के दूसरे देश इस रेस में काफी पीछे दिखे. खासकर चीन, जो अमेरिका से टेक्नोलॉजी के मामले में लगातार आगे निकलने की कोशिश कर रहा है. ChatGPT के लॉन्च के वक्त चीन AI के रेस में दूर तक नहीं दिख रहा था.

ChatGPT के बाद गूगल, मेटा, ऐमेजॉन ने भी अपने AI चैटबॉट्स को लॉन्च कर दिया है. AI की इस रेस में Alibaba, Baidu जैसे चीनी प्लेयर्स ने अरबों डॉलर खर्च करना शुरू कर दिया. मगर जो नाम चीन की ओर से इस रेस में आगे आया है वो एक स्टार्टअप है. हम बात कर रहे हैं DeepSeek की. सवाल है कि क्या ये ChatGPT दूसरे AI मॉडल से बेहतर है?

क्या है DeepSeek R1?

DeepSeek R1 एक रिजनिंग मॉडल है, जिसे चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने तैयार किया है. इस AI स्टार्टअप ने एक महीने पहले ही R1 को लॉन्च किया है. ये रिजनिंग मॉडल तेजी से वायरल हो रहा है, जो आकर्षक कीमत पर असाधारण परफॉर्मेंस के साथ आता है. DeepSeek R1 को ऑगमेंटेड रिजनिंग और एनालिटिक्ल कैपेबिलिटी के लिए तैयार किया गया है.

ये एक एडवांस लॉन्गवेज मॉडल है, जिसे इसके पिछले वर्जन V3 की तरह ही एक हाईब्रिड आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. मतलब साफ है कि ये कंपनी का पहला मॉडल नहीं है.

भले ही R1 को बहुत ज्यादा अटेंशन मिल रहा हो, लेकिन DeepSeek के बारे में अभी भी कुछ लोगों को ही जानकारी है. इस कंपनी का हेड क्वार्टर चीन के हांग्जो शहर में है. इस कंपनी की शुरुआत 2023 में Liang Wenfeng ने की थी. इस कंपनी का उद्देश्य AGI यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस डेवलप करना है.

क्यों पॉपुलर हो रहा ये AI?

DeepSeek R1 की पॉपुलैरिटी की वजह कम कीमत होना भी है. जहां Open AI o1 की कीमत 15 डॉलर प्रति मिलियन इनपुट टोकन और 60 डॉलर प्रति मिलियन आउटपुट टोकन की है. वहीं DeepSeek R1 की कीमत महज 0.55 डॉलर प्रति मिलियन इनपुट टोकन और 2.19 डॉलर प्रति मिलियन आउटपुट टोकन है.

कंपनी का कहना है कि उन्हें इस AI मॉडल को बनाने में सिर्फ दो महीने का वक्त लगा है. OpenAI, Google, Microsoft ने अपने AI मॉडल को बनाने में अरबों डॉलर और सालों का वक्त खर्च किया है. वहीं DeepSeek ने सिर्फ 60 लाख डॉलर खर्च करके इस AI मॉडल को तैयार किया गया है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति