मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान में निवेशकों को बताएंगे म.प्र. की खूबियाँ

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार औद्योगीकरण की दिशा में निरन्तर बेहतर कार्य करने को प्रयासरत है। प्रदेश के हर संभाग में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा चुकी हैं। इससे 4 लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं। इससे प्रदेश के युवाओं के लिये 4 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से जापान रवाना होने से पूर्व मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। इसके लिये निवेशकों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश और राज्य सरकार की नीतियाँ निवेश के लिये अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि वे यूके और जर्मनी की यात्रा के बाद अब जापान जा रहे हैं। जापान के 3 शहरों में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। 'फ्रेण्डस ऑफ एमपी' भी निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिये आकर्षित करने के प्रयास कर रहा है। जापान को जीआईएस के लिये पार्टनर कंट्री बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि मध्यप्रदेश में निवेश आयेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की समृद्धि के नये द्वार खुलेंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति