प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में बड़ी वारदात, पथराव और तोड़फोड़ की गई

झांसी

संगम नगरी में जारी महाकुंभ के बीच झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ के हमले का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हरपालपुर स्टेशन पर हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ट्रेन पर तोड़फोड़ करने के साथ पथराव भी किया.

घटना झांसी मंडल के हरपालपुर स्टेशन की है. बताया जा रहा है कि भीड़ ने ट्रेन पर इतना खतरनाक हमला किया कि बोगी में सवार यात्री दहशत में आ गए. हमले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ में शामिल कई लोग ट्रेन की बोगी पर पथराव कर रहे हैं.

ट्रेन का गेट और खिड़कियां भी तोड़ डालीं

बताया जा रहा है कि भीड़ ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब लोग अंदर नहीं घुस पाए तो उन्होंने बोगी के गेट और खिड़कियां तोड़ डालीं. बता दें कि कल मौनी अमावस्या के कारण प्रयागराज में रिकॉर्डतोड़ भीड़ पहुंचने की उम्मीद है. आज से ही लाखों की तादाद में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं.

घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ के इस हमले से रेलवे सुरक्षा की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. बता दें कि महाकुंभ को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पूरे प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की हुई है. कुंभ नगरी में जगह-जगह पुलिस कर्मियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है.

15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

बता दें कि महाकुंभ में 28 जनवरी 2025 की सुबह तक 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. इन सभी श्रद्धालुओं ने पिछले 17 दिनों के अंदर संगम में डुबकी लगाई है. बता दें कि मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था. वहीं, कल मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति