छत्तीसगढ़-जगदलपुर में पापा को बचाने भालू से भिड़ा पांचवीं का छात्र

जगदलपुर।

हांदावाड़ा जंगल में बांस लेने के लिए गए पिता और पुत्र पर एक भालू ने हमला कर दिया। अचानक से हुए हमले से पिता खुद को नहीं बचा पा रहा था, ऐसे में पिता को मौत के मुंह में देख बेटा अपनी जान की परवाह न करते हुए भालू से भिड़ गया। इस दौरान बेटा गंभीर रूप से घायल भी हुआ, लेकिन फिर भी उसने भालू से अपने पिता की जान बचा ली।

दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि वंजाराम नेताम (30) सोमवार को हांदावाड़ा के जंगल में बांस लेने गए थे। वंजाराम नेताम अपने साथ अपने बेटे दीपेंद्र नेताम को ले गए थे। दीपेंद्र नेताम कक्षा पांच में पढ़ता है। जंगल में वंजाराम नेताम पर भालू ने हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए दीपेंद्र नेताम भालू से भिड़ गया। बेटे ने डंडे से भालू पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान भालू ने दीपेंद्र को भी घायल कर दिया। लहूलुहान होने के बाद भी दीपेंद्र ने भालू को भगा दिया और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने संजीवनी 108 पर फोन करके जानकारी दी। 108 एंबुलेंस के  ईएमटी और पायलट ने बिना किसी देरी करते हुए हांदावाड़ा में पहुंचे। वंजाराम नेताम को भालू ने बुरी तरीके से घायल कर दिया था। एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में एडमिट किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति