तीसरा टी20 : राजकोट में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

राजकोट
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम राजकोट में मंगलवार को सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया ने पहले दो टी20 मैचों में मेहमान टीम को क्रमशः 7 विकेट और 2 विकेट से मात दी है। तीसरा मुकाबला राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं और 189 का औसत स्कोर पहली पारी में बना है। भारत ने पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में यहां पर 5 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का स्कोर बनाया था। इसके अलावा पिछले सैयद मुश्ताक अली मैचों में भी यहां अच्छे स्कोर बने हैं। ऐसे में बड़े स्कोर की उम्मीद एक बार फिर की जा सकती है।

राजकोट भारत के उन स्टेडियम में से एक है जहां पर कम से कम पांच या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इसमें सिर्फ वानखेड़े और मोहाली की रन रेट ही राजकोट से बेहतर है। राजकोट में इन मैचों में 8.91 का रन रेट रहा है। जबकि वानखेड़े में सर्वाधिक 9.34 का रन रन रेट रहा है।

बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी सतह होने के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों से सतर्क रहना चाहेंगे। साल 2024 से अब तक अंग्रेज बल्लेबाज ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ कमतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा प्रमुख इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक लेग स्पिनरों की गुगली गेंद पर बुरी तरह फंसते रहे हैं जहां उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया है और छह बार आउट हुए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत :
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे , रमनदीप सिंह, हर्षित राणा

इंग्लैंड टीम : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल , रेहान अहमद

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति