धीरेंद्र शास्त्री सभी देशवासियों से महाकुंभ में आने की अपील की, उन्होंने कहा कि यह क्षण दोबारा मिलने वाला नहीं

प्रयागराज

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ में डूबकी लगाई. प्रयागराज के संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा, "मैंने सभी के साथ पवित्र डुबकी लगाई है, चाहे वह देशवासी हों, विदेशी हों, बागेश्वर धाम के लोग हों.

धीरेंद्र शास्त्री ने सभी देशवासियों से महाकुंभ में आने और पवित्र स्नान करने की अपील की है. बागेश्वर धाम ने महाकुंभ के आयोजन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह क्षण दोबारा मिलने वाला नहीं है इसलिए सभी एक बार तो महाकुंभ में जरूर आना चाहिए.

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर क्या कहा?

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि हर काम देश की गरीबी मिटाने के लिए थोड़े ही होता है. महाकुंभ के आयोजन पर उन्होंने कहा कि यहां आने से बीमारी दूर होती है, जो नहीं आएगा पछताएगा, देशद्रोही कहलाएगा.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो लोग हिंदुओं का भला चाहते हैं, उन्हें दीर्घायु होना चाहिए. संतों को सुरक्षित रहना चाहिए. उन्होंने महाकुंभ के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अद्भुत है, भव्य है क्योंकि यह कुंभ है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि देश बदल रहा है. उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बने.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति