राजस्थान-पंचायतीराज मंत्री ने बाड़मेर एवं बालोतरा में किया पंचायतों का निरीक्षण

बाड़मेर/जयपुर।

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने सोमवार को बाड़मेर एवं बालोतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गंदगी एवं कचरे को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर की कल्याणपुर पंचायत समिति में कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ को कार्यवाही के निर्देश दिए।

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने सोमवार को बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत डोली का निरीक्षण किया। इस दौरान डोली राजपुरा गांव में भारी गंदगी एवं कचरे से अटे रास्ते देखने को मिले। इसको लेकर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। इसी तरह जिले की कल्याणपुर पंचायत समिति मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान पानी से भरे गड्डे, कीचड़ एवं गंदगी देखने को मिली। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री श्री दिलावर पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे तो पूरा स्टाफ नदारद मिला। उन्होंने कार्यालय समय में भी कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ को कार्यवाही के निर्देश दिए। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बीदासर ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास अधिकारी नीतू व्यास एवं अन्य कार्मिकों से विकास योजनाओं की प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कवास ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरे के ढ़ेर को देखकर ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच को सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था नहीं होना बेहद गंभीर बात हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों एवं सरपंचों से पूछा कि सफाई कब की थी। श्री दिलावर ने संबंधित कार्मिकों को व्यवस्थाओ में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सिद्धार्थ पलनीचामी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति