एबी डिविलिर्यस का तूफान एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलेगा, यू टर्न लेते ही बने ‘साउथ अफ्रीका’ के कप्तान

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलिर्यस का तूफान एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलेगा। एबी डिविलिर्यस इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास के बाद फिर से अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाएंगे। डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी का ऐलान किया है। हालांकि, उनकी वापसी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं हो रही है बल्कि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स में वापसी करेंगे। वापसी के साथ ही एबी डिविलियर्स टीम गेम चेंजर्स साउथ अफ्रीका चैंपियंस कप्तान भी बनाया गया है।

बता दें कि एबी डिविलियर्स ने साल 2021 इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। 40 साल के हो चुके डिविलियर्स को आंख में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें विजन प्रॉब्लम हो गई थी। इसी कारण उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया, लेकिन अब डिविलियर्स पूरी तरह से फिट हैं। ऐसे में एक बार फिर से वह गेंदबाजों के नाक में दम करते हुए दिखेंगे।

इंस्टाग्राम पर डिविलियर्स ने किया वापसी का ऐलान
एबी डिविलियर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वापसी का ऐलान किया। एक वीडियो शेयर करते हुए डिविलियर्स ने कहा, ‘यह अब ऑफिशियल है मैं आने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में साउथ अफ्रीका की टीम में खेल रहा हूं। अपने कैलेंडर को मार्क कर लें। टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। पांच अन्य देशों के इतने सारे दिग्गजों के साथ मुकाबले को शानदार बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं जिम जा रहा हूं… और नेट्स।'

वहीं डिविलियर्स के करियर की बात करें तो वे साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में अपने खेल तूफानी प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में डिविलियर्स 114 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 22 शतक की मदद से 8765 रन अपने नाम किए। वहीं वनडे में उन्होंने 228 मैचों में 9577 रन बनाए जिसमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में डिविलियर्स ने 78 मैचों में 1672 रन कूट हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति