भजनलाल शर्मा ने कहा- आप पार्टी भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस के पद चिह्नों पर चल रही है, भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए हैं

नई दिल्ली
राजस्थान के मुख्यमंत्री पर भजनलाल शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस के पद चिह्नों पर चल रही है और इसके लोग भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए हैं। श्री शर्मा दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न  सिंह राजपूत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के लोग खुद को ईमानदारी का जनक बताते थे लेकिन सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए और आप भी कांग्रेस के पद चिह्नों पर चल रही है। ये लोग जाति और धर्म की बात करते हैं, लेकिन भाजपा सबका साथ, सबका विकास की राह पर चलते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई और दिल्ली में भ्रष्टाचार का मॉडल दिया। क्लासरूम बनाने के नाम पर इन्हों ने 1300 करोड़ रूपये का घोटाला किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी 65 हजार फर्जी लैब परीक्षण कर 300 करोड़ रूपये का घोटाला किया। साथ ही, इन्होंने 2,800 करोड़ रूपये का शराब घोटाला भी किया। घोटालों के कारण इनके विधायक, मंत्री ही नहीं मुख्यमंत्री भी जेल गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा, महिला, किसान और मजदूर को आगे बढ़ाने और सम्मान देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद गरीब कल्याण, देश के विकास, आतंकवाद-नक्सलवाद के खात्मे और दुनिया में भारत के बढ़ते गौरव के रूप में हमने देश में आया परिवर्तन देखा है। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थाकन, हरियाणा और महाराष्ट्र  जैसे राज्यों में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकारें अपने घोषणा पत्रों के वादे पूरे करते हुए लगातार जनहित और विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी होने के बावजूद दिल्ली का बुरा हाल है। यह ‘दिया तले अंधेरा’ जैसी स्थिति है।
श्री शर्मा ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी का रवैया पूरी तरह महिला विरोधी है। अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को घर बुलाकर अभद्रता की गईं। जब वे अपनी पार्टी की महिला सांसद को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो दिल्ली की आम महिलाओं की स्थिति का क्या होगा, यह हम सब समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान यमुना के गंदे और झाग भरे पानी में महिलाओं को खड़ा होना पड़ा। आप के नेता अपनी पत्नी के साथ हिंसा करते हैं और केजरीवालजी चुप्पी साधे रहते हैं। आम आदमी पार्टी लोकपाल लाने की बात कहती थी, मगर अपने वादे पर खरी नहीं उतरी।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम एक मटका भी खरीदकर लाते हैं तो उसे अच्छी तरह ठोक बजाकर देखते हैं। इसी प्रकार पांच साल के लिए सरकार चुनते समय भी हमें अपने हितों के बारे में सोच-समझकर वोट देना चाहिए।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति