उमंग सिंघार ने जापानी भाषा में छात्रों की तरफ से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को लैपटॉप और स्कूटी का वादा दिलाया याद, कसा तंज

भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लैपटॉप और स्कूटी योजना को लेकर एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरा है। इस बार उमंग सिंघार ने अनोखे अंदाज में मुख्यमंत्री को जापान दौरे पर होने के चलते जापानी भाषा में ही छात्रों से किया वादा याद दिलाया।

दरअसल मोहन यादव जापान में हैं और छात्रों के लिए रोजगार लाने के सपने दिखा रहे हैं। इसी को लेकर उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को जापानी भाषा में ट्वीट कर कहा कि छात्रों द्वारा लगातार हिंदी और अंग्रेजी में मांग की जा रही थी, जिसे आपने सुना नहीं, इसलिए "जापानी" भाषा में छात्रों ने आपके नाम पत्र लिखा है। इसे जरूर पढ़ें !नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश के 7.5 लाख छात्रों की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए पत्र लिखा और शुरुआत कोनिचिवा यानी जापानी में नमस्ते से किया।
 
नमस्ते! जापान में रहते हुए, हम आशा करते हैं कि आप मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए स्कूटी और लैपटॉप लाने पर भी विचार करेंगे। क्योंकि मध्य प्रदेश में हम सभी भाजपा सरकार द्वारा बार-बार किए गए लैपटॉप और स्कूटी वितरण के वादे का इंतजार कर रहे हैं।

लैपटॉप और स्कूटी हमारे लिए लक्जरी नहीं, बल्कि आवश्यकता हैं। लैपटॉप ऑनलाइन शिक्षा और शोध के लिए अनिवार्य हैं, और स्कूटी विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए सुरक्षा और यात्रा का साधन सुनिश्चित करती है। फिर भी, आपके वादे सिर्फ भाषणों और पोस्टरों तक सीमित हैं।
 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति