रेलवे छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए एक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी

रायपुर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘महाकुंभ' के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए एक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मंगलवार शाम एकतरफा एक फेरे के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध होगी। यह स्पेशल ट्रेन 14 कोच की होगी। तथा इसका ठहराव उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों में दी जाएगी। इस गाड़ी की समय-सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।

 प्रयागराज में आयोजित ‘महाकुंभ' के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए एक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मंगलवार शाम एकतरफा एक फेरे के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध होगी। यह स्पेशल ट्रेन 14 कोच की होगी। तथा इसका ठहराव उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों में दी जाएगी। इस गाड़ी की समय-सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। रेलवे सभी श्रद्धालुओं को सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है।

महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो चुका है। अब तक दो शाही स्नान हो चुके हैं, जबकि चार तिथियां अभी बाकी हैं। ऐसे में प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की सुविधा रेलवे ने उपलब्ध कराई है। इसमें दुर्ग-कटनी के बीच ये स्पेशल ट्रेनें चार फेरे लगाएंगी।

जानिए कि बाकी चार शाही स्नान की तिथियां

29 जनवरी बुधवार को मौनी अमावस्या पर तीसरा शाही स्नान किया जाएगा। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

3 फरवरी 2025 को सोमवार के दिन बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर चौथा शाही स्नान किया जाएगा।

इसके बाद 12 फरवरी 2025 को बुधवार के दिन माघी पूर्णिमा को पांचवां शाही स्नान किया जाएगा।

26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर छठे शाही स्नान के साथ महाकुंभ का समापन भी हो जाएगा।

अब पढ़िए कौन सी ट्रेन कब चलेंगी

रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08761/08762 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी, पांच और 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन नंबर 08793/08794 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी। इस ट्रेन में एक एसी टू, एक एसी थ्री, 14 स्लीपर, चार जनरल व दो एसएलआर,आरडी सहित 22 कोच उपलब्ध है।

बिलासपुर से तीन कुंभ स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी

रेलवे ने इसके अलावा दुर्ग से वाराणासी के लिए कुंभ मेला स्पेशल चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल दुर्ग से शनिवार आठ फरवरी और सोमवार 10 फरवरी को वाराणसी से रवाना होगी।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से शनिवार 22 फरवरी व वाराणसी से सोमवार 24 फरवरी को रवाना होगी। ट्रेन नंबर 08795 दुर्ग-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 15 फरवरी को दुर्ग से टूंडला के लिए चलेगी।

इसी प्रकार विपरीत दिशा में यह ट्रेन नंबर 08796 टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी को टूंडला से दुर्ग के लिए चलेगी। इन ट्रेनों के अलावा भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनों में भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने श्रद्धालुओं को कन्फर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्स. में अतिरिक्त एसी थ्री कोच

यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में रेलवे ने एक अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया है।

अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा ट्रेन नंबर 22867 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 28 जनवरी और ट्रेन नंबर 22868 में 29 जनवरी को उपलब्ध रहेगी।

द और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति