परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद और विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास ही है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता जनता के विश्वास के प्रति है। परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद और विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास ही है कि हम लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। यह बात उन्होंने मंगलवार को वार्ड-63 में 1 करोड़ 19 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कहीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल पिपलानी, भेल में साइंस पार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा कि, विज्ञान पार्क बनने से बच्चों की साइंस क्षमता बढ़ेगी, बच्चों की जिज्ञासा शांत होगी और नई टेक्नोलाजी से समृद्ध होने का अवसर भी मिलेगा।

वार्ड-63 के चांदमारी झुग्गी बस्ती में 9 लाख 66 हजार की लागत से सड़क, आरसीसी नाली और पाइप कल्वर्ट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए पीने के पानी की सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 50 क्वार्टर झुग्गी बस्ती में सीसी सड़क व आर सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 9 लाख 98 हजार रुपए है। 60 क्वार्टर व 100 क्वार्टर झुग्गी बस्ती, शिवनगर झुग्गी बस्ती पिपलानी में सीसी सड़क निर्माण कार्य क्रमशः 20 लाख और 21 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इसी तरह शिवनगर में शासकीय स्कूल के पास सीसी सड़क का निर्माण 21 लाख 18 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। शासकीय स्कूल ए-सेक्टर पिपलानी में पेवर ब्लॉक एवं शेड लगाने का कार्य 19 लाख 95 हजार की लागत से किया जाएगा। इस दौरान पार्षद शिवलाल मकोरिया, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र थोटे के साथ जनप्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति