जापान के दौरे पर सीएम मोहन यादव का आज दूसरा दिन, टोक्यों में निवेशकों से की चर्चा

भोपाल
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो के सेंसोजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन किए। सीएम ने कहा कि गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “महात्मा गौतम बुद्ध दुनियाभर में अहिंसा का रास्ता लेकर आए। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

जापान में निवेशक, मिनिस्टर्स से मीटिंग हो रही है। यहां से व्यापार, व्यवसाय की बहुत संभावना है। रोजगार के अवसर हैं। यहां की टैक्नोलॉजी मध्य प्रदेश में लाने का प्रयास है।

सीएम ने आगे कहा कि जापान की कल्चर, संस्कृति को भी हम समझने का प्रयास कर रहे हैं। भगवान बुद्ध जापान और भारत दोनों देशों को आशीर्वाद देंगे हम आगे बढ़ेंगे। निवेशकों के माध्यम से भारत के साथ जापान चले, यह पीएम मोदी का यह भाव है। उसी को समृद्ध करने हम आए हैं।

    आज जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो में सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से दोनों देश एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहें, यही हम मंगल कामना करते हैं।

जापान में आज दूसरा दिन
जापान में सीएम मोहन यादव का आज बुधवार को दूसरा दिन है। वे टोक्यो शहर में है। आज सीएम ने सुबह की शुरुआत भगवान बुद्ध के दर्शन कर की। वे सेंसोजी मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्घ की शरण में दोनों देशों के साथ की कामना की। सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान बुद्ध के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक विरासत के साथ व्यापारिक दृष्टि से दोनों देश एक दूसरे के साथ हैं। मंगल कामना है कि दोनों साथ-साथ रहें।

आज इनसे मुलाकात
ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और केइदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष यूजी फुकासावा के साथ बैठक। रेलवे, परिवहन क्षेत्र में तकनीकी सहयोग व निवेश की संभावनाओं पर जोर रहेगा। ब्रिजस्टोन मुख्यालय, क्योबाशी, चुओ-कु, टोक्यो में ब्रिजस्टोन के अफसरों से मिलेंगे सीएम ऑटोमोबाइल, टायर उद्योग में तकनीकी साझेदारी पर फोकस। जीआइसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोहेई हारा से जल प्रबंधन, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं और अधोसंरचना विकास की संभावनाओं पर चर्चा।

जापान में कैसा रहा सीएम का पहला दिन
सीएम ने टोयोटा को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। तकनीकी नौकरियों में युवाओं के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण के लिए संभावनाओं पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने जापान से मप्र के व्यावसायिक रिश्तों पर निवेशकों से बात की। कहा कि 2023-24 में एमपी से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। इनमें एल्युमिनियम से बनी वस्तुएं, कार्बनिक रसायन, परमाणु रिएक्टर्स, बॉयलर्स, यांत्रिक उपकरण, फार्मास्युटिकल उत्पाद सहित अन्य मशीनरी प्रमुख रूप से शामिल हैं। जापान में मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों से जुड़े उद्योग भी हैं।

एमपी इसलिए निवेश के लिए उपयुक्त
एमपी के पास स्पष्ट और लाभकारी नीतियां, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, पारदर्शी त्वरित अनुमोदन एवं अनुकूल सुविधाएं और वातावरण है। इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी, भूमि और अन्य आवश्यक सुविधाएं हैं। प्रदेश से देश के किसी भी कोने तक उत्पादित सामग्री और माल को आसानी से पहुंचाया जा सकता है। बेहतर रोड-रेल नेटवर्क। मालवाहक ट्रेनों के लिए कॉरिडोर प्रस्तावित है। जैसे जापान नई तकनीकों पर काम कर बढ़ा है, मप्र में उसकी अपार संभावनाएं हैं।

जापान का कोई तोड़ नहीं
जापान को सीएम ने नवाचार करने वाला देश बताया। कहा कि भूकंपों और प्राकृतिक आपदाओं से उबरने में जापान का कोई तोड़ नहीं। भारत और जापान के बीच व्यावसायिक संबंध तब शुरू हुए जब पैनासोनिक ने 1972 में अपने संयंत्र स्थापित किए थे। अब भारत व जापान रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी साझा करते हैं।

दोगुनी करेंगे अर्थव्यवस्था
सीएम ने निवेशकों से कहा कि 9 करोड़ से ज्यादा आबादी वाला मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक दशक में तीन गुना बढ़ी है। अब पांच साल में दोगुनी करेंगे। पूंजीगत व्यय और शासकीय व्यय में पिछले एक साल में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2023-24 में 65 हजार करोड़ का निर्यात किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति