छात्र ने ही छात्रा के रेप और मर्डर के लिए दी 100 रुपये की सुपारी, नामी स्कूल का वाकया

पुणे

महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूली छात्र ने अपने सहपाठी को 100 रुपये में क्लास में ही पढ़ने वाली एक छात्रा के रेप और मर्डर की सुपारी दे दी। सेंट सेबस्टियन इंग्लिश स्कूल की छात्रा ने अपने अध्यापकों को बताया कि एक स्टूडेंट ने उसके पैरेंट्स के फर्जी साइन बना दिए थे। इसकी शिकायत की तो छात्र भड़क गया और उसने 100 रुपये में एक अन्य स्टूडेंट को छात्रा से रेप और मर्डर की सुपारी दे डाली। इस मामले में स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रिंसिपल और दो टीचर्स पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल की इज्जत बचाने के नाम पर मामले को दबाने का प्रयास किया है। हालांकि अब इस मामले में दौंड पुलिस थाने में केस दर्ज हो गया है।

एफआईआर में प्रिंसिपल, क्लास टीचर एवं एक अन्य अध्यापक को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने नाबालिग छात्रा का मानसिक उत्पीड़न किया। यहां तक कि उसकी अकादमिक परफॉर्मेंस को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया ताकि वह मामले को उठाने से पीछे हट जाए। नाबालिग स्कूली छात्रों के बीच इस तरह की साजिश और रंजिश हैरान करने वाली है। वह भी पुणे शहर के टॉप स्कूल में इस तरह के वाकये से पैरेंट्स की भी चिंता बढ़ी है। अब तक स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि बीते महीने ही उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक स्कूल से भी चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। उस घटना में स्कूल के 13 वर्षीय छात्र ने 9 साल के बच्चे का कत्ल कर दिया था। उसे लगता था कि बच्चे की मौत से बोर्डिंग स्कूल बंद हो जाएगा और उसे घर जाने की परमिशन मिल जाएगी। इस मामले की जांच के बाद एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया था कि पुलिस ने छात्रों से बात की। इसमें कुछ बच्चों ने बताया कि आरोपी छात्र पूछता था कि आखिर कैसे स्कूल से छुट्टी मिल सकती है और वह घर जा सकता है। इसी दौरान जब उससे पूछताछ हुई तो उसने स्वीकार कर लिया कि तौलिये से बच्चे का मुंह दबाकर मार डाला। सिन्हा ने कहा, 'बच्चे का कहना है कि उसे लग रहा था कि यदि एक स्टूडेंट की मौत हो गई तो उसे छुट्टी मिल जाएगी क्योंकि स्कूल बंद होगा।'

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति