प्रवर्तन निदेशालय ने सीहोर में जय श्री गायत्री फूड्स पर की रेड, फैक्ट्री में खंगाल रही दस्तावेज; सीआरपीएफ के जवान भी तैनात

 सीहोर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सीहोर-रातीबड़ भोपाल मार्ग पर ग्राम पिपलिया मीरा स्थित जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी की। सुबह करीब 10:15 बजे ईडी की टीम ने सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने फैक्ट्री में जांच-पड़ताल कर रही है। फैक्ट्री के मुरैना और भोपाल स्थित कार्यालयों पर भी एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

सीआरपीएफ के जवान तैनात

पूरी कार्रवाई को अत्यंत गोपनीय रखा गया है। फैक्ट्री प्रबंधन या किसी आधिकारिक सूत्र की ओर से अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फैक्ट्री के बाहर तैनात पुलिस भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा करने से बच रही है। बाहर से बुलाई गई पुलिस टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं।

घरों पर भी पहुंची टीम
जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री प्रबंधक के घर सीहोर के जंगली अहाता क्षेत्र में स्थित पारस विहार फेस टू में भी है। यहां पर भी सीआरपीएफ और ईडी की टीम सर्चिंग के लिए पहुंची है।

सीहोर पुलिस को जानकारी नहीं

जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर हुई छापामार कार्रवाई के बारे में ईडी द्वारा स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि सीहोर पुलिस का सहयोग जांच टीम द्वारा नहीं लिया गया है। सीहोर पुलिस को अधिकृत तौर पर कोई जानकारी नहीं है। संभवत भोपाल से ही पुलिस यहां ईडी टीम के साथ आई होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति