मध्यप्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ़ करने में निभाएगा अग्रणी भूमिका

भोपाल

जापान दौरे का दूसरा दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध तेजी से प्रगाढ़ हो रहे हैं। मध्यप्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ़ करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। जापान की कंपनियां नई तकनीकों के साथ प्रदेश में निवेश करेंगी, जिससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोक्यो स्थित सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और जापान यात्रा के अपने अनुभव साझा किए।

जापान के निवेशकों से हुई सकारात्मक चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिये विदेश मंत्री, जापानी निवेशकों, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO), केडानरेन संस्था के अध्यक्ष तथा कई निजी निवेशकों से सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और औद्योगिक विशेषज्ञता से मध्यप्रदेश के औद्योगिक, आईटी, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के स्किल डेवलपमेंट से रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया जा रहा है।

महात्मा बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा और आध्यात्मिक जीवन से किया प्रेरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बौद्ध धर्म के वैश्विक प्रभाव और जापान की सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध ने अहिंसा और आध्यात्मिक जीवन से संपूर्ण विश्व को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजनीय हैं और यह भारत के लिए गौरव का विषय है। भगवान बुद्ध के विचार एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि जापान यात्रा का उद्देश्य केवल निवेश तक सीमित नहीं है बल्कि जापान की समृद्ध संस्कृति और बौद्ध धर्म के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि भारत और जापान की यह साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध के आशीर्वाद से दोनों देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति