दिल्ली विधानसभा चुनाव: रविदासी समाज आया भाजपा के साथ, बदलेगा समीकरण

गुरु रविदास विश्व महापीठ का दिल्ली चुनाव में भाजपा को समर्थन – डॉ. अनीता आर्या
नई दिल्ली

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली की पूर्व सांसद डॉ. अनीता आर्या ने आज श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर वोट देने का कार्य करें। दिल्ली विधानसभा चुनाव में रविदासी समाज  भाजपा के साथ आने से राजनीतिक समीकरण  बदलेगा। भाजपा ने कई रविदास जी समाज के लोगों को अपनी आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार भी बनाया है  दिन में करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम  बवाना से रविंद्र इंद्राज सिंह, कोडली से श्रीमती प्रियंका गौतम आदि मुख्य उम्मीदवार हैं। श्रीमती आर्या ने महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व विधायक रविदासआचार्य सुरेश राठौर एवं संगठन महामंत्री सूरजभान कटारिया से विचार विमर्श करके आज दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बसे रविदासी समाज के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने का भी जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया की श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिल्ली के पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता चौ. चांदराम को जनसंपर्क अभियान का प्रभारी तथा हरियाणा के अध्यक्ष हितेंद्र चौधरी एडवोकेट, पंजाब के अध्यक्ष मनजीत बाली, राजस्थान के ओमप्रकाश मेघवाल के साथ ही सिख मतदाताओं के लिए सरदार जसवीर सिंह मेहता, दक्षिण भारतीय हेतु कर्नाटक प्रदेश के अध्यक्ष बिजेंदर राव को सह प्रभारी बनाया गया है।

रविदास आचार्य सुरेश राठौड़ व कटारिया ने भी किया करोल बाग में चुनाव प्रचार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर चल रहा है। आज उत्तराखंड के पूर्व विधायक एवं रविदास आचार्य सुरेश राठौर तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान कटारिया ने भी भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत कुमार गौतम के लिए करोल बाग क्षेत्र में वोटो का चुनाव प्रचार किया और वोट मांगे।
फोटो. दिल्ली करोलबाग भाजपा प्रत्याशी दुष्यन्त गौतम के कार्यालय में सुरेश राठौर एवं सूरज भान कटारिया।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति