मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक मशीनरी डिजाइन कम्पनी इबारा कॉर्पोरेशन के सेरीकोवा से की चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिल्डिंग सर्विसेज एण्ड इण्डस्ट्रियल कम्पनी इबारा कॉर्पोरेशन के ओवरसीज बिजनेस डिवीजन के एक्जिक्यूटिव मासाहिरो सेरीकावा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक पम्पों, कम्प्रेशरों और जल उपचार प्रणालियों के लिये विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास सुविधा के लिये एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिये नई औद्योगिक नीति के तहत विशेष प्रोत्साहन और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ जल आपूर्ति और जल निकासी प्रणालियों, औद्योगिक इंजन और पम्पों के उत्पादन के लिये जापानी तकनीकों और विशेषज्ञों के सहयोग से नई साझेदारी विकसित होगी। उन्होंने इबारा कॉर्पोरेशन को मध्यप्रदेश में निवेश और सहयोग के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर संभव समर्थन देने के लिये प्रतिबद्ध है।

इबारा के डिवीजनल एक्जिक्यूटिव सेरीकावा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हुई बैठक निश्चित ही सफल रही है। उन्होंने प्रदेश की प्रगति संबंधी विस्तृत चर्चा की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति