सिंगरौली की 1500 आंगनबाड़ियों के लिए 5 करोड़ रुपये में खरीदे गए बर्तनों की अब जांच की जाएगी, प्रशासन की ओर से जांच कमेटी का गठन किया गया

सिंगरौली

 सिंगरौली जिले से हाल ही में एक मामला सामने आया था , जहां आंगनबाड़ियों के लिए खरीदे गए बर्तनों की कीमत वर्क ऑर्डर में बहुत ज्यादा बताई गई थीं. सिंगरौली की 1500 आंगनबाड़ियों के लिए बर्तन खरीदे गए थे. इन आंगनबाड़ियों के लिए 5 करोड़ रुपये के चम्मच, सर्विंग चम्मच और जग खरीदे गए थे. अब इस घोटाले की जांच रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में की जाएगी, जिनके नेतृत्व में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है.

रीवा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास, मुख्यालय के संयुक्त संचालक अमिताभ अवस्थी, वित्त सलाहकार, महिला बाल विकास विभाग की टीमें मिलकर इस मामले की जांच करेंगी कि जहां 20-30 या फिर 100 रुपये में चम्मच मिल जाती है. वहां एक चम्मच आंगनबाड़ियों ने 810 रुपये में कैसे और कहां से खरीदी गई. साथ ही जो जग और सर्विंग चम्मच की कीमत बताई गई हैं. उनको मिलाकर 5 करोड़ में बर्तन खरीदे गए.

1500 आंगनबाड़ियों के लिए बर्तन खरीदे

दरअसल 1500 आंगनबाड़ियों के लिए बर्तन खरीदे गए थे. वर्क आर्डर में बताया गया कि एक चम्मच की कीमत 810 रुपये है. ऐसे में 46,500 चम्मच 3 करोड़ 76 लाख रुपये में खरीदे गए. इनमें एक सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपये दिखाई गई और 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख रुपये में खरीदी गईं. यही नहीं पानी पीने वाले एक जग की कीमत 1247 रुपये लगाई गई थी. इस हिसाब से कुल 3100 जग करोड़ 38 लाख रुपये के खरीदे गए थे.

एक चम्मच की कीमत 810 रुपए

बताया जाता है कि सिंगरौली में 1500 आंगनवाड़ियों के लिए 5 करोड़ के बर्तन खरीदे गए थे। जिसमें एक चम्मच की कीमत 810 रुपए बताई गई है। इस हिसाब से 46500 चम्मच 3 करोड़ 76 लाख, 65 हजार रुपए में खरीदे गए हैं। इनमें एक सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपए है। ऐसे में 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख रुपए में खरीदी गईं। पानी पीने वाले एक जग की कीमत 1247 रुपए लगाई गई है। इस हिसाब से कुल 3100 जग 38 लाख रुपए के खरीदे गए। वहीं 46500 थालियां भी 810 रुपए की कीमत बताकर खरीदी गई हैं जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 76 लाख 65 हजार बताई जा रही है। इस तरह कुल 4 करोड़ 98 लाख की खरीदी की गई है।

BJP का करप्शन सर चढ़कर बोल रहा – जीतू पटवारी

इस मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बयान जारी कर कहा कि बीजेपी का करप्शन सर चढ़कर बोल रहा है। सरकारी राशन में, गर्भवती बहनों के अनाज में, कुपोषित बच्चों का घोटाला सुना था। लेकिन अब तो बीजेपी सरकार ने चम्मच, करछी का घोटाला कर पराकाष्ठा कर दी है।

हेमंत कटारे ने की थी उच्चस्तरीय जांच की मांग

इसी तरह विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि बाजार में 30-40 रुपए में मिलने वाली चम्मच को 800-900 रुपए में खरीदा गया। यह बच्चों और महिलाओं के साथ धोखा है। कटारे का आरोप है कि इस घोटाले में महिला बाल विकास अधिकारी, जिले के आईएएस अधिकारी और कुछ मंत्रियों ने कमीशन लिया है।

बदहाली की खबरे सामने आती रहती हैं

आमतौर पर अगर आप कभी बर्तन खरीदने जाएंगे तो खाना खाने वाली एक चम्मच आपको 20-30 या फिर 100 रुपये में मिल जाएगी और एक जग 100 या 200 रुपये में मिल जाएगा, लेकिन यहां एक चम्मच 810 रुपये में खरीदी गई और एक जग 1247 रुपये में खरीदा गया. वही आंगनबाड़ी जहां से अक्सर बदहाली की खबरें सामने आती हैं. कभी बच्चों के लिए बिजली, तो कभी पानी की किल्लत सामने आती रहती हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति