घरेलू मुकाबला खेलने उतरे कोहली तो फैन ने मैदान में घुसकर सारी सुरक्षा को सेंध लगा दी, सीधा विराट कोहली के नजदीक पहुंचा

नई दिल्ली
12 साल के लंबे अंतराल के बाद घरेलू मुकाबला खेलने उतरे विराट कोहली को देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जनसैलाब आया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने इसके लिए खास इंतजाम किए थे, कोहली के इस मैच को यादगार बनाने के लिए उन्होंने फ्री एंट्री भी रखी थी। हालांकि एक फैन ने मैदान में घुसकर सारी सुरक्षा को सेंध लगा दी। इस जबरा फैन के आगे सुरक्षाकर्मियों की एक ना चली और वह सीधा विराट कोहली के नजदीक पहुंच गया। कोहली के पास पहुंचकर फैन ने उनके पैर छुए। हालांकि कुछ ही सेकंड के अंदर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और फैन को कोहली से दूर किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उसे मार भी रहे थे, मगर कोहली ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विराट कोहली को देखने के लिए सुबह 3 बजे से ही फैंस ने स्टेडियम के बाहर लाइनें लगाना शुरू कर दिया था। गेट खुलने तक भारी भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा हो गई थी। करीब 10 हजार फैंस को मुकाबला देखने के लिए मिलेगा। इसके लिए किसी भी तरह की टिकट की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर आपको एंट्री मिल जाएगी। आपने इससे पहले एक रणजी मैच के लिए फैंस के बीच इस तरह का क्रेज नहीं देखा होगा।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर पहुंचे फैंस के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैंस आरसीबी…आरसीबी…के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो में ये भी दावा किया गया है कि विराट कोहली का मैच देखने के लिए कई सौ मीटर की लाइन लगाई गई है। कुछ ही गेट और कुछ ही स्टैंड्स स्टेडियम के इस मुकाबले के लिए खोले जाएंगे, क्योंकि कुछ जगह स्टेडियम में काम चल रहा है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति