महाकुंभ की भगदड़ में जान गंवाने वाली प्रदेश की महिला के परिजनों के लिए सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

भोपाल

प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाली मध्यप्रदेश की महिला के परिजनों के लिए सीएम मोहन यादव ने मुआवजे की घोषणा की है. उन्होंने मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में एमपी के छतरपुर जिले के निवासी हुकुमबाई लोधी की मृत्यु हुई है. मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है. मध्यप्रदेश सरकार ने यूपी सरकार से समन्वय कर पार्थिव देह को एम्बुलेंस के माध्यम से छतरपुर मंगा लिया है. प्रयागराज महाकुंभ में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को दुर्घटना होने पर सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 0755- 2708055 एवं 0755-2708059 जारी किए गए हैं.

25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. न्यायिक आयोग पूरे मामले की जांच करेगा और एक समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा. इस संबंध में मुख्य सचिव और डीजीपी खुद एक बार प्रयागराज का दौरा करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उन सभी मुद्दों पर गौर करेंगे.

'प्रयागराज में 36 लोगों का इलाज चल रहा'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए कल शाम 7 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में एकत्र हुए थे. अखाड़ा मार्ग पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, हादसे में 90 से अधिक लोग घायल हो गए. इसमें 30 लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज में 36 लोगों का इलाज चल रहा है.

कैसे हुआ हादसा?
महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने बताया कि ये हादसा कैसे हुआ. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे, तभी कुछ श्रद्धालु अचानक दर्शन करने के लिए आ गए. पीछे से आई भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. उन्होंने कहा कि 29 तारीख का कोई VVIP मूवमेंट नहीं था. आगामी बड़े पर्व या स्नान पर कोई VVIP मूवमेंट नहीं होगा.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति