एमपी-यूपी बार्डर पर 24 घंटे बाद हट गया वाहनों का जाम, महाकुंभ से लौटकर आने वाले श्रद्धालु पहुंच रहे चित्रकूट

 रीवा
 मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में प्रयागराज में स्नान के लिए एमपी से यूपी जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रीवा के चाकघाट पर जमा हो गई थी। यहां से कुछ-कुछ समय के बाद श्रद्धालुओं के वाहनों को आगे बढ़ाया जा रहा था। 24 घंटे बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं।

अलसुबह 4बजे तक सभी वाहनों को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है। अब आने वाले दूसरे वाहन लोग सीधे प्रयागराज जा पा रहे हैं। दूसरी तरफ प्रयागराज से लौटकर भारी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच रहे हैं।

मंदाकिनी के घाट पर आस्था का सैलाब

सुबह से ही मंदाकिनी घाट में अमावस्या की तरह श्रद्धा का सैलाब नजर आ रहा है। लोग दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की संख्या

कामदगिरि की परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में चित्रकूट पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु की और भी संख्या चित्रकूट में बढ़ सकती है। जिला प्रशासन द्वारा वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति