इरफान पठान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों के घरेलू क्रिकेट में लौटने के फैसले की तारीफ की

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों के घरेलू क्रिकेट में लौटने के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब ये चलन हो जाना चाहिए, इससे खिलाड़ियों को दिग्गज क्रिकेटरों के साथ या खिलाफ खेलने का मौका मिलना चाहिए। रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे थे, जबकि विराट कोहली गुरुवार 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ दिल्ली के लिए रणजी मैच में उतरे हैं। विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी मैच खेल रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा भी करीब 8 साल के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आए थे।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, "घरेलू क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ या उनके खिलाफ युवा खिलाड़ियों को खेलते देखना बहुत बढ़िया है। ऐसा कई सालों से नहीं हो रहा था, लेकिन अब हो रहा है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार है। उम्मीद है कि मौजूदा भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलना एक चलन बना देंगे।" हालांकि, इस समय सिर्फ विराट कोहली ही रणजी मैच खेल रहे हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ज्यादातर खिलाड़ियों ने एक-एक रणजी मैच खेल लिया है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भी सभी खिलाड़ियों को ये निर्देश दिए हैं कि अगर वे इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं तो उनको घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना होगा। हालांकि, अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है या फिर फीजियो के मुताबिक वर्कलोड ज्यादा है तो इसे इसमें छूट दी जाएगी। कोच और सिलेक्टर्स के कहने पर भी खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट से छूट देने का प्रावधान है। उन खिलाड़ियों के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट अहम है, जो खिलाड़ी अपनी फॉर्म के कारण परेशानी टीम के लिए पैदा कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति