भोपाल नशे में CRPF कॉन्स्टेबल ने पहले पत्नी को मारी गोली और फिर खुद को, दोनों की मौत

 भोपाल

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक CRPF कॉन्स्टेबल ने पहले पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. पति-पत्नी दोनों की मौके पर मौत हो गई.

मामला भोपाल के मिसरोद थाना इलाके में मिसरोद क्षेत्र के बंगरसिया में स्थित सीआरपीएफ कैंप का है. यहां सीआरपीएफ आरक्षक रविकांत ने पत्नी की हत्या को अंजाम देकर खुद भी जान  दे दी. जांच में मालूम हुआ कि हत्या के समय रविकांत शराब के नशे की हालत में था.

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल इस हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ⁠रविकांत वर्मा और पत्नी रेनू वर्मा के 2 बच्चे हैं. जिनमें 6 साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है.

बता दें कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के ही इंदौर से इसी तरह की खबर सामने आई थी. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटना का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद को बताया है.

ये मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के केलोद हाला रोड स्थित फीनिक्स टाउनशिप का था. यहां किराए के मकान में रहने वाले लक्ष्मण कुलकर्णी नामक युवक ने पहले अपनी पत्नी मणि की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद वह बच्चों को घर में अकेला छोड़कर चला गया. फिर उसने भी घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इधर घर में बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकानमालिक को हत्या के बारे में मालूम हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति