एसटीएफ की ओर से बीते दिनों मुंबई के बॉम्बे क्लब में एक सामूहिक समारोह आयोजित किया, बेटी सारा हुई शामिल

मुंबई
सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (एसटीएफ) की ओर से बीते दिनों मुंबई के बॉम्बे क्लब में एक सामूहिक समारोह आयोजित किया गया था। इसमें सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर फाउंडेशन में निदेशक की भूमिका में पहली बार शामिल हुईं। इसमें सारा युवाओं से जुड़ने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी मदद करने पर केंद्रित नया एक नया दृष्टिकोण लेकर आई हैं। समारोह खत्म होने के कुछ दिन बाद सारा ने सोशल मीडिया पर समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनकी एक तस्वीर मां और पिता के साथ है।
फाऊंडेशन समारोह को सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने भी संबोधित किया और भविष्य की योजनाओं पर बात की। समारोह में कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं थीं। मशहूर गायक शंकर महादेवन भी विशेष तौर पर पहुंचे। समारोह में सारा तेंदुलकर की दोस्त भी पहुंची थीं। सारा फाऊंडेशन समारोह के दौरान बेहद खुश दिखीं। फाऊंडेशन समारोह के अंत में सचिन ने फाऊंडेशन से जुड़ी एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ तस्वीरें भी शेयर की। सचिन ने फाऊंडेशन शुरू करने के कार्य और भविष्य की योजनाओं पर भी खुली बात की। बहरहाल, समारोह में कोल्डप्ले के मुख्य गायिक क्रिस मार्टिन विशेष तौर पर पहुंचे थे।
फाउंडेशन की यात्रा पर विचार करते हुए सचिन ने कहा कि जब मैं आखिरी बार पवेलियन की ओर लौटा, तो मेरे मन में यह भाव था कि मेरी पारी अभी खत्म नहीं हुई है। अंजलि और मेरा यह सपना था कि जरुरतमंदों के लिए कुछ आसान किया जाए और युवा सपने देखने वालों को खुद पर विश्वास करने और उड़ान भरने में मदद की जाए। हमने महसूस किया कि विचार का अंकुरण इसे लागू करने से कहीं ज्यादा आसान था। आखिरकार ये फाऊंडेशन अस्तित्व में आया और अब हम अपना काम करते हुए आधा दशक पार कर चुके हैं, आगे भी ये सफलर इसी गति के साथ जारी रहेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति