डोनाल्ड ट्रंप ने ग्वांतानामो बे जेल में डिटेंशन सेंटर के विस्तार का आदेश दिया, बढ़ा दी दहशत

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्वांतानामो बे जेल में डिटेंशन सेंटर के विस्तार का आदेश दिया है। इस सेंटर में अमेरिका से पकड़े गए अवैध प्रवासियों को रखा जाएगा, जिनकी संख्या लाखों में हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप के इस आदेश ने उन लोगों की दहशत बढ़ा गई है, जिन्हें डर है कि अमेरिका में उन्हें अवैध प्रवासी घोषित किया जा सकता है। अमेरिका में ब्राजील, मेक्सिको, पाकिस्तान समेत दुनिया कई मुल्कों से पहुंचे अवैध प्रवासी हैं। भारत के भी कुछ लोगों के सामने अवैध प्रवासी घोषित होने का खतरा मंडरा रहा है। अब इन लोगों को कुख्यात ग्वांतानामो बे जेल में रखा जाएगा। यह खौफनाक जेल पूरी दुनिया में चर्चित रही है, जिसे 9/11 के आतंकी हमले के बाद तैयार किया गया था। यहां अब तक अमेरिका आतंकवाद से जुड़े मामलों में पकड़े गए लोगों को रखता रहा है।

अब इसे लेकर चिंता जताई जा रही है कि डोनाल्ड ट्रंप के आदेश से बड़ी उथल-पुथल हो सकती है और इससे मानवाधिकारों को भी हनन होगा। इस मामले में सेंटर फॉर कॉन्स्टिट्यूशनल राइट्स के निदेशक विंस वॉरेन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ग्वांतानामो बे जेल तो पूरी दुनिया में गैरकानूनी शासन, उत्पीड़न और नस्लीयता की पहचान बन गई है। यहां पर अवैध प्रवासियों को रखना खौफनाक होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपतियों के इतिहास में यह शर्मनाक है। डोनाल्ड ट्रंप का आदेश सीधे तौर पर मानवाधिकारों पर हमला है। इससे पहले जॉर्ज बुश की सरकार में भी डिटेंशन सेंटर का इस्तेमाल हुआ था। दावा किया जाता है कि तब करीब 800 मुस्लिमों को यहां रखा गया था।

इन लोगों को आतंकवाद के खिलाफ जंग के नाम पर रखा गया था। इसके अलावा हैती रिफ्यूजी भी यहां रखे गए थे। आरोप लगते रहे हैं कि अमेरिका इस जेल में मानवाधिकारों का हनन करता है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों को उल्लंघन करते हुए सजा दी जाती है। बता दें कि 2013 से 2018 तक काफी मजबूत रहे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने बड़े पैमाने पर सीरिया और इराक में गैर-मुस्लिमों को मौत के घाट उतारा था। इस्लामिक स्टेट ने कई अमेरिकी सैनिक भी मार डाले थे। तब इस्लामिक स्टेट ने इन लोगों को नारंगी कपड़े पहनाकर कत्ल किया था। इसके जरिए उसने ग्वांतानामो बे जेल में रखे कैदियों के उत्पीड़न के बदले का संदेश दिया था। अब अवैध प्रवासियों को यहां रखना पूरी दुनिया में फिर से चर्चा का विषय बनेगा। यही वजह है कि ग्वांतानामो बेल जेल का नाम फिर से गूंज रहा है, जिसका नाम भी कुछ लोग भूल गए थे।

विंस वॉरेन ने कहा कि शुरुआती तौर पर 30 हजार लोगों को अरेस्ट किया जा सकता है। इन लोगों को यहीं रखा जाएगा। इससे स्पष्ट है कि अमेरिका अवैध प्रवासियों के साथ आतंकियों जैसा सलूक करने जा रही है। उन्हें आतंकी खतरे के तौर पर पेश किया जाएगा। वॉरेन ने तो यह भी कहा कि वह ट्रंप के इस फैसले को चैलेंज करेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो पहले भी 23 साल तक ग्वांतानामो बे जेल को लेकर मुकदमा लड़ चुके हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति