कोरबा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने लगाया सत्ता और धन बल के दुरुपयोग का आरोप

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 कोहड़िया वार्ड में बीते दिन कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार के नाम वापिस ले लेने से श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुनाव जीत गए. इसे लेकर आज कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने आज प्रेस में कहा कि भाजपा ने सत्ता बल और धन बल का प्रयोग कर मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पर दबाव बनाकर उसे नाम वापस लेने पर मजबूर किया है.

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है. उस पर इतना दबाव बनाया गया कि वो डरा सहमा हुआ है. उससे संपर्क किए जाने पर उसका मोबाइल बंद है और घर पर भी नहीं है घर वाले भी डरे हुए हैं.

नरेंद्र देवांगन के खिलाफ खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश कुमार उर्फ विक्की ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य कांग्रेसी पार्षदों पर दबाव बनाए जाने का आरोप भी भाजपा पर लगाया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति