महाकुंभ भगदड़ पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा- श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएं सभी स्कूल-कॉलेज

प्रयागराज
महाकुंभ भगदड़ पर परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मौनी अमावस्या पर सारी व्यवस्थाएं थीं, लेकिन कुछ लोगों की गलती की वजह से घटना हो गई। लोगों ने प्रशासन की बात नहीं मानी और बैरिकेडिंग को अनदेखा किया। हम सभी लोगों की मौत पर दुखी हैं। पूरा देश, प्रदेश और संत समाज शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल संगम नोज पर ही जाकर स्नान करने की कोशिश न करें। कहीं भी गंगा स्नान कर लें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोले जाएं, ताकि जब लोग पैदल चलकर थक जाएं, तो उन्हें कुछ देर बैठने और आराम करने की जगह मिले। चिदानंद सरस्वती का कहना है कि हर यात्रा में पैदल चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चारों धाम बद्रीनाथ और केदारनाथ, वृंदावन, वैष्णो देवी की यात्रा देखिए, हर यात्रा में पैदल चलना पड़ता है। इसलिए हमें इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि हमें पैदल चलना है। बस चलते चलो। कुंभ आएं ,नहाए और ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और पूरी टीम व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने में जुटी है, ताकि ऐसी कोई घटना न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि नियमों को पालन करें। अधिकारियों का कहना मानें। उन्होंने अखाड़ों की तारीफ की। अखाड़ों ने पहले श्रद्धालुओं को स्नान करने दिया और साधु-संतों ने शाम को स्नान किया।

आपको बता दें कि मौनी अमावस्या की आधी रात संगम नोज पर हुए हादसे से देश-दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। मोक्ष की कामना के लिए धर्मक्षेत्र में पहुंचे 30 श्रद्धालुओं की मौत से उनके परिजन ही नहीं संत-महंत से लेकर आम आदमी तक आहत महसूस कर रहा है। वहीं दूसरे दृश्य में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ संगम की ओर प्रवाहमान रही और मेला क्षेत्र में भी संतों की संगत में सनातन की पताका फहराती रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति