मौनी अमावस्या पर भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत के बाद शासन स्तर से जांच शुरू हुई, 7 नए अफसरों की तैनाती

महाकुंभ नगर
मौनी अमावस्या पर संगम के पास भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत के बाद शासन स्तर से जांच शुरू हो चुकी है। वहीं महाकुंभ मेले की व्यवस्था को और सुचारू रूप देने के लिए सात नए अफसरों की तैनाती की गई है। इनमें पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल, आइएएस भानुचंद्र गोस्वामी व आशुतोष द्विवेदी भी शामिल हैं। ये सभी सात उच्चाधिकारी यहां पहुंच गए हैं।

वहीं पुलिस ने मेला क्षेत्र में सभी तरह के वीवीआइपी व मीडिया वाहन पास रद्द कर दिए हैं। यहां तक कि आवश्यक सेवा के वाहनों के भी पास रद्द हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार महाकुंभ मेला क्षेत्र में आकर भगदड वाले स्थान पर जाएंगे।

पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित
महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। सभी प्रवेश द्वार पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही को निषेध कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी वीवीआइपी, वीआइपी सहित सभी तरह के पास को निरस्त कर दिया गया है। प्रयागराज जिले की सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लगी है, जिसमें सवार श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। मेला क्षेत्र से 20 किलोमीटर दूर ही वाहनों रोका जा रहा है।

मंगलवार रात महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई भगदड़ के बाद महाकुंभ मेला प्राधिकरण ने 30 श्रद्धालुओं की मौत और 90 के घायल होने का दावा किया है। इसके साथ ही व्यवस्था में कई परिवर्तन कर दिए गए हैं, ताकि भगदड़ की पुनरावृत्ति न हो सके। नए बदलाव में मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

सभी तरह से पास रद्द कर दिए गए हैं। यानी मेले में पास के जरिए वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मेले के रास्ते किए गए वन-वे किया गया है। प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। चार फरवरी तक शहर में चार पहिया वाहनों की इंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें।

आवश्यक वस्तु के वाहनों को भी नहीं मिल रहा प्रवेश-
महाकुंभ मेला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आवश्यक वस्तु जैसे दूध सहित दूसरे खाद्य पदार्थ, मेडिकल उपकरण के वाहनों के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को काफी परेशानी हो रही है। तमाम श्रद्धालु अपने-अपने बच्चों के साथ मेला क्षेत्र में पहुंचे और दूध खरीदने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। जहां मिल रहा है वह दोगुने दाम पर बेच रहे हैं। हालांकि यह भी देखा जा रहा है कि सरकारी वाहनों में तमाम अधिकारी अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों को भरकर संगम स्नान करवा रहे हैं। एंबुलेंस में भी श्रद्धालुओं को ढोया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति