केएफडब्ल्यू प्रतिनिधि मंडल ने किया सीवरेज परियोजनाओं का निरीक्षण

भोपाल
जर्मन बैंक केएफडब्लयू के प्रतिनिधि मंडल ने मंडला, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम शहर की सीवरेज परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधियों ने तीनों नगरों की सीवरेज परियोजना से जुड़े विभिन्न घटकों का मुआयना कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कार्य में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सूक्ष्म योजना बनाकर कार्य किया जाये। केएफडब्लयू टीम ने निर्माण कार्य में श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े बिन्दुओं पर भी निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल ने सीवरेज जागरूकता के लिए एनजीओ कल्पतरू द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडला,नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के विद्यालयों में आयेजित नुक्कड नाटकों को भी देखा और छात्रों को सीवरेज कनेक्शन की महत्ता भी समझाई। प्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने के प्रयासों में जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के सहयोग से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा मंडला, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में सीवरेज परियेजना पर कार्य किया जा रहा है। मंडला सीवरेज परियोजना की लागत लगभग 126 करोड़ रूपये, नरसिंपुर सीवरेज परियोजना की लागत 137 करोड़ रूपये और नर्मदापुरम सीवरेज परियोजना की लागत 159 करोड़ रूपये है। इन तीनों नगरों की सीवरेज परियोजनाओं के माध्यम से 2 लाख 78 से अधिक की आबादी लाभन्वित होगी। केएफडब्ल्यू प्रतिनिधि मंडल में सलाहकार श्री अनिल मित्तल और शहरी विशेषज्ञ श्री राहुल मनकोटिया शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति