अगर आप कई लोगों के साथ समूह में रूस की यात्रा पर जा रहे हैं, तो मिल सकती है बिना वीजा के अनुमति

मुंबई
अगर आप कई लोगों के साथ समूह में रूस की यात्रा पर जा रहे हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि आने वाले समय में आपके समूह को बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति मिल जाए। मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन एव्जेनी कोजलोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोजलोव ने कहा, 'जब पर्यटकों का कोई समूह एक साथ रूस की यात्रा कर रहा है, तब बिना वीजा के यात्रा के लिए दस्तावेज में उन सभी की संख्या लिखनी होगी। समूह 10 से 20 लोगों का हो सकता है।

टूरिस्ट ग्रुप को मिलेगी सुविधा
रूसी सरकार, भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ समूह में शामिल सदस्यों की संख्या पर सहमति जताने के लिए चर्चा कर रही है ताकि भारत से जाने वाले पर्यटकों के समूह को वीजा-मुक्त यात्रा मिल जाए।
कोजलोव ने आगे कहा, 'भारत हमारे लिए प्राथमिकता वाला बाजार है। हमारे लिए देशों में चीन पहले पायदान पर आता है और भारत दूसरे। पर्यटन के दौरान भारतीय अच्छा खर्च करते हैं और आंकड़े बताते हैं कि एक व्यक्ति प्रति यात्रा में करीब पौने दो लाख रुपये (2,000 अमेरिकी डॉलर) खर्च करता है। मॉस्को व्यापार, विवाह, परिवार और सिनेमा पर्यटन पर ध्यान दे रहा है।'
उन्होंने बताया, 'हम सिनेमा के जरिये भारतीयों को मॉस्को के लिए आकर्षित करना चाहते हैं। कमेटी फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज से चर्चा कर मॉस्को आकर शूट करने के लिए आमंत्रित कर रही है। हम उन्हें इंसेंटिव देने की भी योजना बना रहे हैं, जिस पर चर्चा चल रही है।'

मॉस्को में विदेशी पर्यटक ज्यादा
बता दें कि मॉस्को में विदेशी पर्यटक लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी और सितंबर 2024 के बीच 19.7 मिलियन टूरिस्ट ने मॉस्को विजिट किया। इसमें से 61,000 लोग भारतीय थे। 2030 तक लगभग 6 मिलियन विदेशी टूरिस्ट के मॉस्को आने का अनुमान है।

इसमें से कई मिडिल ईस्ट, चीन, भारत और सीआईएस देशों से होंगे। अगर भारत और रूस के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई, तो दोनों देशों के रिश्ते पहले से ज्यादा करीबी हो जाएंगे। इस कदम से भारत और रूस के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत साझा करने में मदद मिलेगी।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति