मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नदी नर्मदा की जयंती इस साल 4 फरवरी को मनाई जाएगी

जबलपुर
 मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नदी नर्मदा की जयंती इस साल 4 फरवरी को मनाई जाएगी. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माघ महीने की सप्तमी को मां नर्मदा जयंती मनाई जाती है. इस साल माघ मास की सप्तमी 4 फरवरी को पड़ रही है. नर्मदा जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार नर्मदा जयंती पर कुंभ की तर्ज पर इंतजाम किए जा रहे हैं. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को जबलपुर में अधिकारियों के साथ एक बैठक लेकर तैयारियों की स्थिति जानी और नर्मदा जयंती को लेकर कुछ नियम-कायदे भी तय किए.

घाट के 3 किलोमीटर के दायरे में गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं

नर्मदा नदी जबलपुर शहर के ठीक किनारे से बहती है. इसलिए नर्मदा नदी जबलपुर के लिए श्रद्धा का वही स्थान रखती है जो गंगा नदी बनारस के लिए रखती है. जबलपुर में हर साल मां नर्मदा जयंती मनाई जाती है. मध्य प्रदेश सरकार इस दिन नर्मदा के किनारे भव्य आयोजन करती है. अव्यवस्थाओं से बचने के लिए इस साल नर्मदा जयंती के लिए कई नए नियम-कानून बनाए गए हैं.

जबलपुर में नर्मदा जयंती के लिए की जा रही तैयारियां

अब घाट के 3 किलोमीटर के दायरे तक गाड़ियां ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी. ये नियम वीआईपी और सामान्य सभी श्रद्धालुओं के लिए लागू रहेगा. घाट तक पैदल जाने में असक्षम लोगों के लिए प्रशासन ई-रिक्शा की व्यवस्था करेगा. इसके अलावा किसी को निजी साउंड लगाने की भी अनुमति नहीं रहेगी. मेला प्रशासन एक साउंड लगाएगा. जिसके जरिए भजन के साथ किसी भी प्रकार की सूचनाएं पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.

शराब बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जबलपुर पश्चिम से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस दौरान घाटों के आसपास शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके लिए उन्होंने पुलिस को कड़ी फटकार भी लगाई. भीड़ पर नियंत्रण के लिए वॉच टावर लगाया जाएगा. ग्वारीघाट पर होने वाले आयोजन के लिए अनुराग सिंह को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है. ग्वारीघाट के अलावा कालीघाट, गिलहरी घाट, तिलवारा घाट, भेड़ाघाट, सरस्वती घाट जैसे दो दर्जन घाटों पर नर्मदा जयंती पर आयोजन होंगे.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति