पीर पराई जाने रे… भक्ति संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल

लंबे संघर्ष से मिली आजादी के प्रति कृतज्ञ होकर सभी राष्ट्र के विकास के लिये करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

पीर पराई जाने रे… भक्ति संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल

माधवास रॉक बैंड, वृंदावन की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ रवीन्द्र भवन परिसर

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। जब भी हम बापू जी को याद करते हैं तो भूत हमें याद आता है। देश में लंबे समय गुलामी रही। अभी देश को आज हुए बहुत ज्यादा वर्ष नहीं हुए हैं। हमारे देश में सात सौ वर्ष की गुलामी रही है। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के प्रति कृतज्ञ होकर हम सभी को देश के विकास और समृद्धि के लिए योगदान देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वराज संचालनालय द्वारा रवीन्द्र भवन भोपाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित पीर पराई जाने रे… भक्ति संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण कर उनके पुण्य योगदान को स्मरण और नमन किया।

पद्मपुरस्कार के लिए नामित वरिष्ठ कलाकार हरचंदन सिंह भट्टी का किया सम्मान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वराज संस्थान संचालनालय एवं धर्मपाल शोधपीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तक "भारत की आत्म निर्भरता गांधीजी के विचार" का विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्मपुरस्कार के लिए नामित शहर के वरिष्ठ कलाकार हरचंदन सिंह भट्टी का सम्मान किया। उन्होंने उत्कृष्ट कला से मंत्रमुग्ध करने वाले सभी कलाकारों की सराहना की।

प्रमुख सचिव, संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने लोकरंग कार्यक्रम की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि इस मंच के माध्यम से विगत दिनों कलाकारों द्वारा अनेकता में एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विविधताओं के साथ वीर शहीदों की शौर्य गाथा को समाहित कर कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किये गए हैं।

कार्यक्रम में प्रख्यात माधवास रॉक बैण्ड वृंदावन के कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने मेरे बाँके बिहारी लाल…मीठे रस से भरियो री राधारानी… वृंदावन में डोलोगे तो राधे-राधे बोलोगे…आली री मोहे लागे वृंदावन नीको… जय राधामाधव… गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो… तेरी मिट्टी में मिल मिल जावा…आज बिरज में होली रे… जैसे कई गीतों की प्रस्तुति दी। आभार उप संचालक स्वराज सस्थान संचालनालय संतोष कुमार वर्मा द्वारा ज्ञापित किया गया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति