सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता की हासिल, डेटोनेटर, आईईडी सामग्री और नक्सली वर्दी जब्त

बीजापुर

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। 30 जनवरी को तुमरेल के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की।

नक्सली काली वर्दी, आईईडी बनाने की सामग्री बरामद
बरामद सामग्री में 10 क्विंटल यूरिया, डेटोनेटर, आईईडी बनाने की सामग्री, नक्सली काली वर्दी और अन्य उपकरण शामिल हैं। इससे पहले भी कोमटपल्ली क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली थी। सुरक्षाबलों ने बरामद सामग्री को सुरक्षित नष्ट कर दिया है।

नक्सल विरोधी अभियान तेज
थाना पामेड़ नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम 29 जनवरी 2025 को अभियान पर निकली थी। जिसके हाथ ये सामग्री लगी है।

कैम्प की स्थापना के बाद से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों को तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल लगातार गश्त और तलाशी अभियान चला रहे हैं, जिससे नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है, और अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति