इंदौर के एमवायएच में अवेक क्रेनिटॉमी पद्धति से हुआ ऑपरेशन, मरीज पूरी तरह से होश में

 इंदौर
 इंदौर शहर के एमवाय अस्पताल में पहली बार एक मरीज को बिना बेहोश किए ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों 40 वर्षीय मरीज को सिरदर्द और मिर्गी के दौरों की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

एमआरआई रिपोर्ट से पता चला कि दिमाग के नाजुक हिस्से में ब्रेन ट्यूमर है। डॉ. गुप्ता का दावा है कि एमवायएच में इस तरह की यह पहली सर्जरी है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके बाद अवेक क्रेनिटॉमी पद्धति से ऑपरेशन किया गया।

डॉक्टरों से बात करता रहा मरीज

इसमें ऑपरेशन के दौरान मरीज पूरी तरह से होश में रहा और डॉक्टरों से बात भी करता रहा। ऑपरेशन के पांच दिन बाद रिकवरी होने पर मरीज की छुट्टी कर दी गई। डॉक्टर ने बताया कि इस तकनीक से ऑपरेशन करने में दिमाग के नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका काफी कम रहती है।

मरीज को कम भर्ती रखना पड़ता है

मरीज ऑपरेशन के तुरंत बाद पूरे होश में रहता है और स्वजन से बात कर सकता है। मरीज को अस्पताल में कम भर्ती रखना पड़ता है। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष बंजारे, डॉ. पारुल जैन और टीम का सहयोग रहा। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. जफर शेख, डॉ. यश मदनानी और डॉ. प्रतीक भी ऑपरेशन के दौरान मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति