रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने पर भोपाल मंडल में ऊर्जा संरक्षण हेतु अभिनव पहल

भोपाल

मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल (पश्चिम मध्य रेलवे) के विद्युत सामान्य विभाग द्वारा रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ऊर्जा संरक्षण और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर रेलवे परिसरों में ऊर्जा दक्ष तकनीकों को अपनाते हुए बिजली की बचत सुनिश्चित की जा रही है।

ऊर्जा संरक्षण हेतु उठाए गए कदम एवं बचत
1. एलईडी लाइट्स से ऊर्जा की बचत: रेलवे परिसरों में CFL लाइट्स की जगह LED लाइट्स लगाने से 20.5 लाख यूनिट बिजली की बचत हो रही है, जिससे रेलवे को सालाना ₹1.90 करोड़ की आर्थिक बचत हो रही है।
2. BLDC पंखों का उपयोग: पुराने 60 वॉट के पारंपरिक पंखों को ऊर्जा दक्ष BLDC पंखों से बदल दिया गया है। इससे सालाना 8.64 लाख यूनिट बिजली बचाई जा रही है, जिससे रेलवे को ₹78.7 लाख की वार्षिक बचत हो रही है।
3. सौर ऊर्जा का उपयोग: भोपाल मंडल में 1.17 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं, जिनसे प्रति वर्ष 14 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इस पहल से रेलवे को ₹45 लाख प्रति वर्ष की बचत हो रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा अपनाई गई ये नवाचार तकनीकें न केवल बिजली की खपत को कम करेंगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगी।

रेलवे विद्युतीकरण का यह 100 वर्षों का सफर भारत की प्रगति का प्रतीक है और आगे भी रेलवे पर्यावरण अनुकूल नीतियों को अपनाते हुए ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देता रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति