थ्रीसम सेक्स सीन की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, ब्राजील की एक पोर्नस्टार की बालकनी से गिरने से मौत

ब्राजील
ब्राजील की एक पोर्नस्टार की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। यह घटना 23 जनवरी को घटी जब वह बालकनी में एक सेक्स सीन की शूटिंग कर रही थी। पोर्नस्टार की पहचान अन्ना बीट्रिज़ परेरा अल्वेस के रूप में हुई है। उन्हें 'अन्ना पोली' के नाम से जाना जाता था। वह एक ऑनलाइन अडल्ट कंटेंट साइट के लिए रियो डी जेनेरो में एक थ्रीसम सेक्स सीन की शूटिंग कर रही थी। द यूएस सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनका शव होटल के परिसर के आंगन में पाया गया।

मीडिया के हवाले से बताया कि अन्ना एक तीव्र अडल्ट सीन की शूटिंग के बाद बालकनी से गिर पड़ीं। जिन दो लोगों के साथ वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, वे भी घटनास्थल पर मौजूद थे। रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों अभिनेताओं ने जो कुछ हुआ उसके बारे में विरोधाभासी बयान दिए हैं। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि उसकी मौत का सही कारण पता चल सके।

मामले की जांच जारी रहने के दौरान होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया जा रहा है। रिपोर्ट में बैक्साडा फ्लूमिनेंस होमिसाइड यूनिट के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, “हम यह पता लगाने के लिए गहन जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ। यह एक जटिल मामला है और हम दुर्घटना से लेकर संभावित अपराध तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं करते हैं।”

पोर्नस्टार के बॉयफ्रेंड पेड्रो हेनरिक ने आउटलेट को बताया, "मामले की सारी जानकारी पहले से ही पुलिस के पास है और वे जांच कर रहे हैं। अगर कोई दोषी है तो उसे सजा भुगतनी होगी। अपराधी को ढूंढ़ निकाला जाएगा।" हेनरिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी प्रेमिका की मौत की घोषणा की जिसमें लिखा था, "तुम्हारे बिना यह बहुत मुश्किल है। जैसे-जैसे घंटे बीतते जा रहे हैं, यह बात मेरे दिल में घर कर रही है और मेरे दिल में छेद और भी बड़ा होता जा रहा है।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति