तरुणसंघा ने वायुसेना को चौंकाया, हिंदुस्तान हारी

नयी दिल्ली
डीएसए प्रीमियर लीग में आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए मैच में तरुण संघा ने इंडियन एयर फ़ोर्स को 2-1 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए l दिन के दूसरे नीरस मुकाबले में नेशनल यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने हिंदुस्तान एफसी को एकमात्र गोल से हरायाl लाल बॉयलन किलोंग ने 36वें मिनट में विजयी टीम का गोल किया l तरुणसंघा के लिए चिहंसा औऱ मैन ऑफ द मैच इरूंगबम ने गोल जमाए l एयर फ़ोर्स का गोल संकित ने किया l
मैच दर मैच बेहतर प्रदर्शन करने वाले तरुण संघा ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया लेकिन खाता खोलने के लिए 75वें मिनट तक इन्तजार करना पड़ा l चिहंसा ने पहला औऱ फिर लम्बी सीटी से चंद सेकंड पहले इरूंगबम के गोल से जीत पाई l इस बीच मिली पेनल्टी पर संकित ने एयर फ़ोर्स का गोल बनाया l
नेशनल और हिन्दुस्तान का मुकाबला मिड फील्ड तक आकर्षक रहा लेकिन गोल मुहाने पर दोनों तरफ के खिलाडियों के निशाने लक्ष्य से दूर रहेl
आज की जीत से तरुणसंघा ने 16 मैचों में 18 अंक जुटा लिए हैँ, जबकि एयर फ़ोर्स के 17 मैचों में 16 अंक हैँ l नेशनल यूनाइटेड के 16 मैचों 19 औऱ हिंदुस्तान के 15 मैचों में 16 अंक बने हैं l

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति