पीएम मोदी ने वाशिंगटन डीसी विमान हादसे पर जताया दुख, बोले, ‘ हम आप के साथ’

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे पर दुख जताया है। रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर एक हेलीकॉप्टर और विमान हवा में टकरा गए थे, जिसमें 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पीएम मोदी ने इसी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट डाला।

इसमें उन्होंने कहा, “वाशिंगटन डीसी में दुखद विमान हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दुख के क्षण में हम अमेरिकी लोगों के साथ खड़े हैं।” बता दें कि 30 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया था। इस विमान में 60 यात्री सवार थे।

यह विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रहा था। वाशिंगटन डीसी फायर सर्विसेज के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम को हुआ था। इस हादसे के बाद कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई थीं। पोटोमैक नदी में विमान गिर गया था, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी।

अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने भी इस संबंध में बयान दिया था। जिसमें बताया कि वाशिंगटन डीसी स्थित रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास यात्री विमान रनवे पर पहुंचने के दौरान सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया था। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था।

यात्री विमान का संचालन करने वाली अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। वहीं एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया गया कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि बुधवार को वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुए हादसे में नदी से कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं निकाला जा सका है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति