कांकेर के ग्राम कोकपुर में होगी पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण

रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से शुरू होने वाली है. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. ये कथा कांकेर के ग्राम कोकपुर में होने वाली है.

जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 1 से 7 फरवरी तक शिवमहापुराण कथा करेंगे. कथा में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ेगी. जिसके लिए यातायात पुलिस विभाग के द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है. कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायंकाल 4 बजे निर्धारित है. जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य कलश यात्रा कोड़ेजुंगा बाईपास चौक से आयोजन स्थल तक जाएगी. इसी दिन पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन सायं 4 बजे होगा. 1 फरवरी से कथा प्रारंभ होगी. आयोजन स्थल पर लगभग संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है. 3 डोम सहित विशाल पंडाल बनाए गए हैं. कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस, यातायात विभाग अपना रूट चार्ट जारी कर व्यवस्था बनाने में पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है.

 कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कर ली गई है. भानुप्रतापपुर की ओर से आने वाली वाहनों को कन्हारपुरी पार्किंग करनी होगी तथा रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों को माकड़ी चौक से भानुप्रतापपुर मार्ग पर स्थित ग्राम बारदेवरी में पार्किंग करनी होगी. कांकेर और जगदलपुर की ओर वाली वाहनों को काड़ेजुंगा चौक से होते हुए ग्राम मालगांव के दो पार्किंग स्थल पर पार्क करनी होगी. वहीं मीडिया के बाइक पार्किंग स्थल ग्राम खमढोड़गी में बनाया गया है. कार्यक्रम स्थल के ही निकट आयोजन समिति द्वारा भण्डारा की व्यवस्था रखी गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति