आगरा में एक टोल कर्मी को टोल टैक्स मांगना भारी पड़ गया, बोनट पर लेकर 1 किमी दौड़ाई कार

आगरा
आगरा में एक टोल कर्मी को टोल टैक्स मांगना भारी पड़ गया। पहले कार सवार ने उसपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। फिर कार के बोनट पर टोलकर्मी को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि कैसे कार चालक टोल के बैरिकेड को तोड़ते हुए टोलकर्मी को बोनट पर लेकर तेजी से निकल गया। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। टोलकर्मी को चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला आगरा के थाना खंदौली टोल प्लाजा का है। कार चालकों की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गाड़ी में फासटैग न होने पर टोल कर्मियों की कार सवार से बहस हुई। इसके बाद कार सवार तेजी से जाकर कार में बैठ गया। टोल न बरने पर गुस्साए टोल कर्मी ने कार सवार को रोकने की कोशिश की। फिर कार चालक बाहर निकला और टोलकर्मियों से बहस की। इसके बाद भी टोलकर्मी नहीं हटे तो कार चालक ने कार में बैठकर कार चला दी। टोलकर्मी नहीं हटे तो एक टोल कर्मी को बोनट पर लेकर बैरिकेड तोड़ते हुए निकल गया।

कार सवार ने टोल कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया तो जान बचाने के लिए एक टोलकर्मी कार के बोनट पर चढ़ गया था। कार सवार एक किलोमीटर तक उसे लटकाकर ले गए। टोलकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि वह घायल हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी दी जा रही है कि फास्टैग ब्लैक लिस्ट आने पर टोलकर्मियों ने पैसा मांगा था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति